Why Titan Stocks Jump: टाइटन के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। मार्च तिमाही के शानदार कारोबारी अपडेट पर इसके शेयर 6 फीसदी से अधिक उछल गए और आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है। इसे कवर करने वाले ब्रोकरेजेज में अधिक ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी हुई है। आज बीएसई पर यह 3.29 फीसदी की बढ़त के साथ 3123.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.56 फीसदी उछलकर 3222.00 रुपये के भाव (Titan Share Price) पर पहुंच गया था और इस तेजी के चलते दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) की पूंजी करीब 189 करोड़ रुपये बढ़ गई। दिसंबर 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से रेखा के पास टाटइन के 95,40,575 शेयर (1.07 फीसदी हिस्सेदारी) हैं।
Titan के लिए कैसी रही मार्च तिमाही?
मार्च तिमाही में टाइटन का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़ गया। इसकी फ्लैगशिप ज्वैलरी बिजनेस गोल्ड के भाव में तेजी के चलते 25 फीसदी बढ़ी। हालांकि गोल्ड के भाव में तेजी के चलते लोअर प्राइस ब्रेकेट में मांग सुस्त पड़ी जिसके चलते खरीदारों की संख्या में सिंगल-डिजिट ग्रोथ दिखी। कंपनी का आईकेयर सेगमेट इस दौरान 19 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा तो घड़ियों और वेयरेबल्स का कारोबार 22 फीसदी की रफ्तार से बढ़ा। टाइटन के फ्रेगरेंस और फैशन एक्सेसरीज का कारोबार भी 26 सालाना आधार पर फीसदी बढ़ गया। वहीं दूसरी तरफ एथनिक वियर ब्रांड तनेरिया का कारोबार 4 फीसदी गिर गया।
मार्च 2025 तिमाही में कंपनी ने अपने फ्रेगरेंस ब्रांड 'SKINN' के लिए अपना पहला एक्सपेरिमेंटल स्टोर मुंबई की सीवुड्स में खोला। इसकी प्रीमियम हैंडबैंग ब्रांड 'IRTH' ने हैदराबाद, पुणे, नोएडा और मुंबई में चार नए स्टोर खोले। वहीं तनेरिया ने इस दौरान अपना एक स्टोर बंद कर दिया। टाइटन का डिजिटल ज्वैलरी ब्रांड कैरेटलेन का कारोबार सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ा लेकिन खरीदारों की संख्या में मिड-सिंगल डिजिट ग्रोथ दिखी। मार्च तिमाही में कैरेटलेन के 17 नेट स्टोर्स खोलें।
रिकॉर्ड हाई से अब 18% डाउनसाइड हैं टाइटन के शेयर
टाइटन के शेयर पिछले साल 30 सितंबर 2024 को 3866.15 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से पांच महीने से थोड़े अधिक समय में यह करीब 24 फीसदी फिसलकर 7 अप्रैल 2025 को 2947.55 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। निचले स्तर पर शेयर संभले और खरीदारी के दम पर 7 फीसदी से अधिक रिकवर हुए लेकिन अब भी हाई से यह करीब 18 फीसदी डाउनसाइड है। इसके शेयरों को कवर करने वाले करीब 35 ब्रोकरेजेज में से 21 ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। वहीं 10 ने होल्ड और 4 ने सेल रेटिंग दी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।