Get App

Tata Motors PV Share Price: मार्च तिमाही में प्रॉफिट घटने के बावजूद टाटा मोटर्स पीवी के शेयरों में उछाल

Tata Motors PV Share Price: टाटा मोटर्स ने 14 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 31.7 फीसदी घटकर 5,783 करोड़ रुपये रहा। एनालिस्ट्स का मानना है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के मार्जिन में इम्प्रूवमेंट है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 15, 2026 पर 11:58 AM
Tata Motors PV Share Price: मार्च तिमाही में प्रॉफिट घटने के बावजूद टाटा मोटर्स पीवी के शेयरों में उछाल
टाटा मोटर्स पीवी का शेयर 15 मई को 11:30 बजे 4.21 फीसदी बढ़कर 352 रुपये पर चल रहा था।

Tata Motors PV Share Price: टाटा मोटर्स के शेयरों को 15 मई को पंख लग गए। एक समय शेयर 8.3 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी कुछ कम हो गई। कंपनी ने 14 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट गिरा है। लेकिन, एनालिस्ट्स का मानना है कि तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के मार्जिन में इम्प्रूवमेंट है। इंडिया में और जेएलआर के बिजनेस में भी फ्री कैश फ्लो दिखा है। कंपनी ने वॉल्यूम को लेकर स्ट्रॉन्ग गाइडेंस दिया है। इसका पॉजिटिव असर 15 मई को कंपनी के शेयरों पर दिखा।

कमोडिटी की कीमतों में उछाल का असर मार्जिन पर

Tata Motors PV ने कहा है कि JLR ने अगले दो साल में 2.3 अरब डॉलर की कॉस्ट सेविंग्स का टारगेट रखा है। बीता साल जेएलआर के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। बिजनेस पर ग्लोबल ट्रेड पॉलिसी में अनिश्चितता का असर पड़ा। साइबर हमले की वजह से प्रोडक्शन में बाधा आई। हाल में इसके एक सप्लायर के प्लांट में आग लग गई। टाटा मोटर्स पीवी ने कहा है कि अमेरिका-ईरान की लड़ाई के चलते कमोडिटी की कीमतें बढ़ी हैं। इसका असर कंपनी के मार्जिन पर पड़ रहा है।

ज्यादा प्रॉफिट वाले महंगे मॉडल्स पर बढ़ा फोकस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें