Stock Market: इन शेयरों पर फोकस से बनेगा पैसा, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स

अनुज सिंघल टाटा मोटर्स, संवर्धन मदरसन के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है उनका कहना है कि कल टेस्ला में 12% की जोरदार तेजी देखने को मिली। टेस्ला की रैली से सेंटिमेंट सुधर सकते हैं

अपडेटेड Mar 25, 2025 पर 10:30 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि आज इस स्टॉक में शॉर्ट कवरिंग संभव है। वेस्टर्न युनियन के साथ कंपनी ने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है

बाजार में बुल्स की पार्टी जारी है। तेजी का आज लगातार सातवां दिन है। 5 फरवरी के बाद निफ्टी 23800 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 52000 के ऊपर निकला है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

टाटा मोटर्स, संवर्धन मदरसन पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल टाटा मोटर्स, संवर्धन मदरसन के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है उनका कहना है कि कल टेस्ला में 12% की जोरदार तेजी देखने को मिली। टेस्ला की रैली से सेंटिमेंट सुधर सकते हैं । टैरिफ को लेकर भी ट्रंप के तेवर में नरमी के संकेत मिलेहै।


KPIT, TATA टेक पर फोकस (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि ऑटोमोबाइल्स से जुड़ी IT कंपनियों में तेजी संभव है। ऑटो टैरिफ को लेकर ट्रंप के तेवर में नरमी के संकेत मिल रहे है। जिसका फायदा KPIT, TATA टेक जैसे शेयरों को मिलता दिखेगा।

फोकस में पॉलीकैब (GREEN)

पॉलीकैब का शेयर बैन से बाहर आया है। शेयर में शॉर्ट कवरिंग संभव है। शेयर में रिस्क थोड़ा ज्यादा, संभलकर हेजिंग करें।

HCLTECH (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि आज इस स्टॉक में शॉर्ट कवरिंग संभव है। वेस्टर्न युनियन के साथ कंपनी ने स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है। AI, क्लाउंड और डिजिटल इंजीनियरिंग के लिए करार किया है। फाइनेंशियल सर्विसेज के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कंपनी काम करेगी। प्लेटफॉर्म आधुनिकीकरण, AI क्षमता, टेक क्षमता बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

SBI

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर जोरदार मोमेंटम में नजर आ रहा है। लगातार पांचवें दिन 200 DMA के ऊपर नजर आ रहा है। शेयर में जोरदार शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।

PAYTM

पेटीएम में शेयर में जोरदार मोमेंटम देखने को मिल रही है। लगातार चौथे दिन 20 DEMA के ऊपर कामकाज कर रहा है। शेयर में तेजी का दूसरा हफ्ता है।

Stock Market Strategy:अगले 3 दिन में कहां बनेगा बड़ा पैसा, अनुज सिंघल से जानें इस बाजार में कहां होनी चाहिए आपकी नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।