Get App

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों में 4% की गिरावट! मैनेजमेंट ने जताई यह चिंता, ब्रोकरेज अभी भी बुलिश

Tata Motors Shares Price: टाटा मोटर्स के जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से अच्छे रहे। इसके बावजूद कंपनी के शेयरों में शुक्रवार 2 अगस्त को 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और यह 1,095 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे मुख्य कंपनी के मैनेजमेंट का एक बयान रहा, जिसमें उसने मौजूदा वित्त वर्ष के बाकी महीनों में ग्लोबल लेवल मांग के सुस्त रहने का संकेत दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 2:50 PM
Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों में 4% की गिरावट! मैनेजमेंट ने जताई यह चिंता, ब्रोकरेज अभी भी बुलिश
Tata Motors Shares Price: जेफरीज (Jefferies) ने टाटा मोटर्स के शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है

Tata Motors Shares Price: टाटा मोटर्स के जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों से अच्छे रहे। इसके बावजूद कंपनी के शेयरों में शुक्रवार 2 अगस्त को 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई और यह 1,095 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे मुख्य कंपनी के मैनेजमेंट का एक बयान रहा, जिसमें उसने मौजूदा वित्त वर्ष के बाकी महीनों में ग्लोबल लेवल मांग के सुस्त रहने का संकेत दिया है। फिर भी ब्रोकरेज फर्म टाटा मोटर्स के स्टॉक को लेकर काफी हद तक बुलिश हैं। हाल ही में ने कंपनी कमर्शियल व्हीकल (CV) और जगुआर लैंड रोवर (JLR) में उनके अनुमानों से अच्छा प्रदर्शन किया है।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने टाटा मोटर्स के शेयर को 'Buy' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,330 रुपये कर दिया है। ब्रोकेरेज ने कहा कि भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट हमारे अनुमानों से भी अधिक मजबूत रहा है।

नोमुरा ने शेयर पर बुलिश नजरिया बरकरार रखा है और इसके लिए 1,303 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। नोमुरा ने कहा कि बाजार की चुनौतीपूर्ण परिस्थियों के बावजूद इसकी सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर (JLR) का प्रदर्शन शानदार रहा है।

भारत में, टाटा मोटर्स का कमर्शियल व्हीकल रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत बढ़कर 17,800 करोड़ रुपये रहा। वहीं EBIT मार्जिन 2.40 प्रतिशत बढ़कर 8.9 प्रतिशत हो गया। दूसरी ओर इसकी ब्रिटिश सब्सिडियरी JLR का रेवेन्यू जून तिमाही के दौरान 5.4 फीसदी बढ़कर 7.3 अरब पाउंड रहा। वहीं इसका EBIT मार्जिन 0.30 फीसदी बढ़कर 8.9 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें