Get App

टाटा मोटर्स ने एक साल में 200% रिटर्न दिया, रैली अब थमी तो निवेशकों को क्या करना चाहिए

Tata Motors Stock Price: 6 जुलाई 2020 को कंपनी के शेयर 109 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जबकि 5 जुलाई 2021 को ये 346 रुपए पर थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2021 पर 8:23 PM
टाटा मोटर्स ने एक साल में 200% रिटर्न दिया, रैली अब थमी तो निवेशकों को क्या करना चाहिए

Tata Motors Stock Price: टाटा मोटर्स के शेयरों ने पिछले एक साल में 200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसके मुकाबले निफ्टी 50 का रिटर्न सिर्फ 46 फीसदी रहा है। हांलाकि 6 जुलाई को कंपनी ने बताया कि सेमिकंडक्टर की कमी होने से सितंबर 2021 तिमाही में जगुआर-लैंड रोवर के वॉल्यूम में 50 फीसदी तक कमी आ सकती है। कंपनी ने बताया कि इससे कंपनी की आमदनी भी घटेगी। यह खबर आते ही टाटा मोटर्स के शेयरों में बिकवाली शुरू हो गई।

बिकवाली का दवाब इतना ज्यादा रहा कि 6 जुलाई को टाटा मोटर्स के शेयरों में लोअर सर्किट लगा और कारोबार के अंत में इसके शेयर 8.4 फीसदी गिरकर बंद हुए। आज दोपहर 2.33 मिनट पर टाटा मोटर्स के शेयर 0.19 फीसदी ऊपर 317.65 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

बाजार के जानकारों का मानना है कि टाटा मोटर्स बुनियादी तौर पर अब भी मौजूद है और निवेशकों को गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए।

ये 9 IT शेयर 2021 में अब तक 100-200% भागे, क्या इनमें से कोई है आपके पास

टाटा मोटर्स की तरफ से जारी एक रिलीज में कहा गया है, "सप्लायर्स से मिले ताजा इनपुट के आधार पर हम उम्मीद कर रहे हैं कि 30 सितंबर 2021 को खत्म दूसरी तिमाही में कंपनी को चिप की कमी हो सकती है। इसकी वजह से जगुआर-लैंड रोवर का वॉल्यूम पहले के अनुमानित लेवल से 50 फीसदी कम रह सकता है।"

कंपनी उम्मीद कर रही है कि दूसरी तिमाही के बाद से हालात में सुधार आएगा।

पिछले एक साल में टाटा मोटर्स ने 200 फीसदी का रिटर्न दिया है। 6 जुलाई 2020 को कंपनी के शेयर 109 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे जबकि 5 जुलाई 2021 को ये 346 रुपए पर थे। कंपनी ने 15 जून को अपना 52 हफ्तों का हाइएस्ट लेवल पर छू लिया जो 360.65 रुपए का था।  इसके बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आने लगी।

Stock Mantra: अभी तक यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शेयर कमजोर रहा लेकिन 3 महीनों में देगा 20% तक रिटर्न

जगुआर लैंड रोवर के प्रोडक्शन की मुश्किल अगले 12-18 महीनों में खत्म होगी। ऐसे में निवेशकों को क्या करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें