Tata Motors के शेयर 52-वीक हाई पर, दिसंबर महीने में 5% बढ़ी बिक्री

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में साल 2023 में मजबूत बढ़त देखी गई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़े हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 33 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, साल 2023 में इसने करीब 100 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है

अपडेटेड Jan 02, 2024 पर 1:42 PM
टाटा मोटर्स ने आज 2 जनवरी को 804 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने आज 2 जनवरी को 804 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया। कंपनी के शेयरों में आज 1.70 फीसदी तक की तेजी देखी गई। हालांकि, यह बढ़त बरकरार नहीं रह सकी। इस समय यह स्टॉक 0.77 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 784.40 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने दिसंबर में कुल बिक्री में सालाना आधार पर 5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। स्टॉक का 52-वीक लो 381 रुपये है।

    अनुमान से बेहतर रहे बिक्री से जुड़े आंकड़े

    दिसंबर महीने में टाटा मोटर्स ने अनुमान से अधिक गाड़ियां बेची हैं। इस दौरान कंपनी ने कुल 77,855 यूनिट बेची, जो एक साल पहले बेची गई 74,356 यूनिट से अधिक है। वहीं, यह सीएनबीसी-टीवी18 के अनुमान 75,233 यूनिट से भी अधिक है।


    दिसंबर महीने में कमर्शियल व्हीकल की बिक्री सालाना 1 फीसदी बढ़कर 34,180 यूनिट हो गई, वहीं पैसेंजर व्हीकल की बिक्री इस दौरान 8 फीसदी बढ़कर 43,675 यूनिट हो गई। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कुल घरेलू बिक्री सालाना 3 फीसदी बढ़ी है।

    कंपनी का बयान

    टाटा मोटर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गिरीश वाघ ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि पिछली तिमाहियों के दौरान देखी गई सालाना ग्रोथ ट्रेंड हायर बेस इफेक्ट, पांच राज्यों में हुए चुनावों के प्रभाव और ग्रामीण खपत में त्योहारी सीजन के बाद मंदी के कारण Q3 FY24 में रुक गई।

    हालांकि, वाघ आगे के रुझान के प्रति आशावादी बने रहे। उन्हें उम्मीद है कि इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर सरकार के लगातार जोर, कंपनी की डिमांड-पुल इनिशिएटिव के साथ-साथ इकोनॉमी के आशाजनक ग्रोथ आउटलुक के कारण CV इंडस्ट्री के अधिकांश क्षेत्रों में Q4 FY24 में मांग में सुधार होगा।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    टाटा मोटर्स के शेयरों में साल 2023 में मजबूत बढ़त देखी गई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 11 फीसदी चढ़े हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 33 फीसदी की तेजी आई है। वहीं, साल 2023 में इसने करीब 100 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।