Get App

Tata Power ने 2028-29 तक असम में शून्य बिजली कटौती और 50,000 नौकरियां देने का किया वादा

Tata Power Share Price: टाटा पावर कंपनी लिमिटेड ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि असम में 2028-29 तक पावर सरप्लस हो जाये। कंपनी की राज्य में 50,000 नौकरियां पैदा करने की भी योजना है। एडवांटेज असम 2.0 निवेश शिखर सम्मेलन में कंपनी ने छत पर सौर ऊर्जा, बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 1:47 PM
Tata Power ने 2028-29 तक असम में शून्य बिजली कटौती और 50,000 नौकरियां देने का किया वादा
Tata Power का शेयर कल एनएसई पर 0.87 प्रतिशत या 3.10 रुपये घटकर 351.50 रुपये पर बंद हुआ

Tata Power Share Price: टाटा पावर कंपनी लिमिटेड (Tata Power Company Limited) ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेगी कि असम में 2028-29 तक पावर सरप्लस हो जाये। कंपनी की राज्य में 50,000 नौकरियां पैदा करने की भी योजना है। एडवांटेज असम 2.0 निवेश शिखर सम्मेलन (Advantage Assam 2.0 investment summit) में, कंपनी ने छत पर सौर ऊर्जा, बड़े पैमाने पर नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की। इसमें राज्य को बिजली की आपूर्ति करने के लिए पड़ोसी देश भूटान में बिजली संयंत्रों का निर्माण करना भी शामिल है।

हमारे सहयोगी चैनल न्यूज18 असम नॉर्थईस्ट से बात करते हुए कंपनी के एमडी और सीईओ प्रवीर सिन्हा (MD and CEO Praveer Sinha) ने कहा कि टाटा ग्रुप और असम के बीच एक खास रिश्ता है।

सिन्हा ने कहा, "रतन टाटा (Ratan Tata) के मन में असम के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर या विशेष लगाव था और हम (उनकी) महान विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें