Get App

Tata Power धड़ाम, ₹4700 करोड़ के झटके पर 4% टूटा शेयर, 9 प्वाइंट में समझें मामला

Tata Power Shares: करीब 4700 करोड़ के झटके पर टाटा पावर के शेयर 4% से अधिक टूट गया। सिंगापुर की एक अदालत ने टाटा पावर की याचिका खारिज कर दी और $49 करोड़ (करीब ₹4,700 करोड़) के आर्बिट्रेशन अवॉर्ड को बरकरार रखा तो निवेशक सहम उठे। प्वाइंटवाइज समझें पूरा मामला जैसे कि कब शुरू हुआ और कैसे-कैसे आगे बढ़ा और अब आगे क्या है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 27, 2026 पर 1:25 PM
Tata Power धड़ाम, ₹4700 करोड़ के झटके पर 4% टूटा शेयर, 9 प्वाइंट में समझें मामला
टाटा पावर (Tata Power) का क्लेरोस कैपिटल (Kleros Capital) के साथ लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा है।

Tata Power Share Price: टाटा ग्रुप की पावर कंपनी टाटा पावर के शेयरों में आज बिकवाली का ऐसा दबाव दिखा कि यह 4% से अधिक फिसल गया। टूटकर यह 7 महीने के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इसके शेयरों को सिंगापुर इंटरनेशनल कमर्शियल कोर्ट में एक अपील खारिज होने से झटका लगा। कंपनी ने $49 करोड़ (करीब ₹4,700 करोड़) के आर्बिट्रेशन अवॉर्ड के खिलाफ एक याचिका दायर की थी। इसके खारिज होने पर निवेशकों को झटका लगा और शेयर टूट गए। फिलहाल बीएसई पर यह 4.15% की गिरावट के साथ ₹350.20 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.69% फिसलकर ₹348.20 तक आ गया था और निफ्टी 500 का टॉप लूजर बन गया।

Tata Power को किस मामले में लगा है झटका

इस पूरे मामले की शुरुआत साल 2013 में हुई, जब क्लेरोस ने टाटा पावर के साथ मिलकर रूस में एक कोयला खदान के लिए मिलकर बोली लगाने का प्रस्ताव दिया था।

क्लेरोस का अनुमान था कि इसमें करीब $110 करोड़ृ का कोयला भंडार मौजूद है। सितंबर 2013 में दोनों कंपनियों ने एक NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) किया था और इसे चार साल तक प्रभावी रहना था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें