Tata Power की सब्सिडियरी ने Chalet Hotels के साथ किया समझौता, नए 52-वीक हाई पर पहुंचे शेयर

Tata Power share price: टाटा पावर ने शैलेट होटल्स (Chalet Hotels) के साथ 6 मेगावाट एसी प्रोजेक्ट के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस खबर के बाद सोमवार 4 सितंबर को टाटा पावर के शेयर बीएसई पर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ 262.30 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए

अपडेटेड Sep 04, 2023 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
Tata Power ने यह समझौता अपनी सहयोगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) के जरिए किया है

Tata Power share price: टाटा पावर ने शैलेट होटल्स (Chalet Hotels) के साथ 6 मेगावाट एसी प्रोजेक्ट के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस खबर के बाद सोमवार 4 सितंबर को टाटा पावर के शेयर बीएसई पर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ 262.30 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई पर पहुंच गए। टाटा पावर ने यह समझौता अपनी सहयोगी कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) के जरिए किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि TPREL ने 6 मेगावाट एसी के कैप्टिव प्रोजेक्ट के लिए Chalet Hotels के साथ समझौता किया है।

इस समझौते के तहत लगाया जाने वाला प्लांट रिन्यूएबल स्रोतों से करीब 1.37 करोड़ यूनिट क्लीन एनर्जी पैदा करेगा। दोपहर 2.30 बजे खबर लिखे जाने के समय, टाटा पावर के शेयर बीएसई पर 1.61% की तेजी के साथ 259.45 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

TPREL ने अगस्त में कई कॉन्ट्रैक्ट्स जीते

टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने इससे पहले अगस्त में ग्लोबल ऑटोमोटिव सिस्टम और पार्ट्स इंडस्ट्री की अग्रणी आनंद ग्रुप के साथ 4.4-मेगावाट एसी के लिए एक ग्रुप PDA पर हस्ताक्षर किए थे।


यह भी पढ़ें- Uday Kotak Resigns: उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के पद से दिया इस्तीफा

डील के मुताबिक, TPREL रिन्यूएबल स्रोतों के जरिए 1 करोड़ यूनिट क्लीन एनर्जी के उत्पादन की सुविधा मुहैया कराएगी। कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट कंपनी के कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) ग्राहकों के लिए ग्रीन और क्लीन एनर्जी सुनिश्चित करने के उसके मिशन के मुताबिक, सालाना करीब 5,500 टन कार्बन उत्सर्जन को खत्म कर देगी।

TPREL ने उत्तराखंड में टाटा मोटर्स लिमिटेड के पंतनगर प्लांट के साथ 9MWp ऑन-कैंपस सोलर प्लांट के लिए भी बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्रोजेक्ट छह महीने के भीतर चालू हो जाएगा और इंस्टॉलेशन के लिए छत और जमीन पर लगी दोनों यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (Tata Power-DDL) को अपनी इन-हाउस R&D यूनिट के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (DSIR) से 2026 तक 3 साल का विस्तार मिला है।

बता दें कि Tata Power-DDL, टाटा पावर और एनसीटी दिल्ली सरकार के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। जबकि DSIR, भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री का एक हिस्सा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।