टाटा संस (Tata Sons) ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल विस्तार पर फैसला फिलहाल टाल दिया है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिकस Tata Trusts के चेयरमैन नोएल टाटा बोर्ड के ऐसे अकेले सदस्य थे, जिन्होंने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर सहमति नहीं दी।
टाटा संस (Tata Sons) ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के कार्यकाल विस्तार पर फैसला फिलहाल टाल दिया है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिकस Tata Trusts के चेयरमैन नोएल टाटा बोर्ड के ऐसे अकेले सदस्य थे, जिन्होंने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर सहमति नहीं दी।
बोर्ड में मतभेद क्यों?
रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा ग्रुप की नई कंपनियों में बढ़ते नुकसान को लेकर चिंता जताई गई। हालांकि, अन्य निदेशकों ने चंद्रशेखरन का समर्थन किया। मतभेद सामने आने के बाद चंद्रशेखरन ने व्यापक चर्चा और सहमति के लिए निर्णय टालने का आग्रह किया।
पिछले साल टाटा ग्रुप ने चंद्रशेखरन को 2027 तक तीसरे कार्यकारी कार्यकाल की मंजूरी दी थी। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होना है, जब वह 65 वर्ष के हो जाएंगे। चंद्रशेखरन 2017 से Tata Group की होल्डिंग कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी।
नए प्रोजेक्ट्स में नुकसान पर बहस
Economic Times की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड बैठक में समूह के कुछ नए वेंचर में हो रहे नुकसान को लेकर मैनेजमेंट के बीच मतभेद रहे। इस मुद्दे को खास तौर पर नोएल टाटा ने उठाया। वहीं कुछ निदेशकों का कहना था कि ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के शुरुआती चरण में वित्तीय दबाव सामान्य होता है।
पिछले पांच साल का प्रदर्शन
चंद्रशेखरन ने हालिया वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले पांच वर्षों में Tata Group की आय लगभग दोगुनी हुई है। शुद्ध लाभ और मार्केट कैप तीन गुना से अधिक बढ़ा है। समूह ने खुद को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए 5.5 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
FY25 में मिला-जुला प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025 में Tata Sons की आय 24 प्रतिशत बढ़कर 5.92 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत घटकर 28,898 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने कहा कि साल की शुरुआत में वैश्विक वृद्धि और महंगाई में नरमी को लेकर उम्मीद थी, लेकिन बाद में व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से माहौल बदल गया।
टाटा इनवेस्टमेंट के शेयरों का हाल
Tata Investment Corporation का शेयर मंगलवार को एनएसई पर 2.94 प्रतिशत गिरकर 668 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक महीने में स्टॉक 10.50% चढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसने 16.07% का रिटर्न दिया है। 5 साल में इसने 501% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।