Tata Steel Q1 Results: टाटा की कंपनी को ₹2318 करोड़ मुनाफा, रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर

Tata Steel Q1 Results: टाटा स्टील का जून तिमाही में मुनाफा 12% बढ़कर ₹2,318 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू बाजार के अनुमान से बेहतर रहा, जबकि EBITDA में 25% की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, एक्सेप्शनल लॉस बढ़ने से मुनाफे पर कुछ दबाव भी देखने को मिला। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 8:03 PM
टाटा स्टील का शेयर 0.15% की गिरावट के साथ 186.99 रुपये पर बंद हुआ।

Tata Steel Q1 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 11.6% बढ़कर ₹2,318.4 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,077.7 करोड़ था। हालांकि, यह आंकड़ा CNBC-TV18 के ₹2,391 करोड़ के अनुमान से थोड़ा कम रहा।

रेवेन्यू में 14% की बढ़त

टाटा स्टील का जून तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 14.3% बढ़कर ₹60,794.3 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹53,192 करोड़ के आसपास था। यह आंकड़ा CNBC-TV18 के ₹57,998 करोड़ के अनुमान से बेहतर रहा। कंपनी को ऊंची स्टील कीमतों और बेहतर बिजनेस मोमेंटम का फायदा मिला।


ऑपरेटिंग प्रदर्शन मजबूत

टाटा स्टील का EBITDA 24.7% बढ़कर ₹9,264.3 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल यह ₹7,428 करोड़ था। यह आंकड़ा बाजार के ₹9,252 करोड़ के अनुमान के लगभग बराबर रहा।

वहीं, EBITDA मार्जिन 14% से बढ़कर 15.24% हो गया। हालांकि, यह बाजार के 16% के अनुमान से थोड़ा कम रहा।

एक्सेप्शनल लॉस बढ़ा

जून तिमाही में टाटा ने ₹345.5 करोड़ का एक्सेप्शनल लॉस दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹132 करोड़ के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसी वजह से कंपनी के मुनाफे पर दबाव देखने को मिला।

टाटा स्टील के शेयरों का हाल

टाटा स्टील का शेयर 0.15% की गिरावट के साथ 186.99 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 3.18% गिरा है। वहीं, बीते 1 साल में इसने 15.88% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 2.33 लाख करोड़ रुपये है।

टाटा स्टील का बिजनेस

टाटा स्टील भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनियों में से एक है। कंपनी ऑटोमोबाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, निर्माण, रेलवे, इंजीनियरिंग और घरेलू उपकरण उद्योगों के लिए स्टील बनाती और सप्लाई करती है। भारत के अलावा यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी इसका कारोबार फैला हुआ है।

Vedanta Demerger: वेदांता अब रियल एस्टेट कारोबार भी अलग करेगी, शेयरधारकों को मिलेगा नया शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।