Get App

Tata Steel Q3 Update: टाटा स्टील का रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन और डिलीवरी, शेयरों पर दिख सकता है असर

Tata Steel Q3 Update: मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा स्टील के भारत ऑपरेशंस ने रिकॉर्ड प्रोडक्शन और डिलीवरी दर्ज की। क्रूड स्टील और डिलीवरी दोनों ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे। मजबूत सेगमेंट परफॉर्मेंस के बीच निवेशकों की नजर शेयर प्राइस और आगे की चाल पर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 7:28 PM
Tata Steel Q3 Update: टाटा स्टील का रिकॉर्ड तोड़ प्रोडक्शन और डिलीवरी, शेयरों पर दिख सकता है असर
Tata Steel Ltd के शेयर 7 जनवरी को BSE पर 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ ₹183.55 पर बंद हुए।

Tata Steel Q3 Update: टाटा स्टील (Tata Steel Ltd) ने बुधवार (7 जनवरी) को वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) के प्रोविजनल प्रोडक्शन और डिलीवरी आंकड़े जारी किए। इस तिमाही में कंपनी के भारत ऑपरेशंस ने अब तक का सबसे बेहतरीन तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया।

क्रूड स्टील प्रोडक्शन सबसे ऊंचा

तीसरी तिमाही में टाटा स्टील इंडिया का क्रूड स्टील प्रोडक्शन बढ़कर 6.34 मिलियन टन (MT) हो गया। यह दूसरी तिमाही के 5.65 MT और एक साल पहले के 5.69 MT से काफी ज्यादा है।

प्रोडक्शन में यह बढ़ोतरी तिमाही और सालाना- दोनों आधार पर 12 फीसदी रही। इसमें जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट्स का अहम योगदान रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें