Get App

'सांठगांठ के आरोप गलत', टाटा स्टील ने CCI के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, बताया कैसे बढ़ें स्टील के दाम

CCI की जांच के बीच Tata Steel ने स्टील कीमतों में सांठगांठ के आरोपों को खारिज किया है। टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन ने आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि स्टील की कीमतें कैसे तय होती हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 7:02 PM
'सांठगांठ के आरोप गलत', टाटा स्टील ने CCI के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया, बताया कैसे बढ़ें स्टील के दाम
कोविड के बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से मांग बढ़ी और स्टील कीमतों में तेज उछाल आया था।

टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टीवी नरेंद्रन का कहना है कि सांठगांठ से स्टील की कीमतें बढ़ाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। इस मामले की कंपीटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) जांच कर रही है। नरेंद्र ने कहा कि कंपनी CCI की जांच का जवाब तब देगी, जब उसे पूरे दस्तावेज मिल जाएंगे। 9 फरवरी को Moneycontrol को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि घरेलू स्टील कीमतें किसी आपसी साठगांठ से नहीं, बल्कि वैश्विक कीमतों और इनपुट कॉस्ट से तय होती हैं।

नरेंद्रन ने कहा, 'डायरेक्टर जनरल (DG) ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और CCI की एक तय प्रक्रिया होती है। जैसे ही हमें सभी दस्तावेज मिलेंगे, हम आरोपों पर जवाब देंगे।' उन्होंने स्टील कीमतों में कार्टेलाइजेशन यानी मिलीभगत से दाम बढ़ाने के आरोपों को खारिज किया।

Reuters रिपोर्ट में क्या कहा गया

इससे पहले Reuters की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Tata Steel और JSW Steel समेत 28 स्टील कंपनियों के खिलाफ शुरू की गई एंटी ट्रस्ट जांच में कीमतों को लेकर नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें