Tata Tech Q4 Results: टाटा की कंपनी को ₹204 करोड़ मुनाफा, हर शेयर पर देगी ₹11.70 का डिविडेंड

Tata Tech Q4 Results: टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज ने चौथी में ₹204 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। रेवेन्यू में मजबूत बढ़त रही, लेकिन मार्जिन थोड़ा घटा। कंपनी ने ₹8.35 फाइनल और ₹3.35 स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड May 04, 2026 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
टाटा टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने ₹8.35 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

Tata Tech Q4 Results: टाटा ग्रुप की Tata Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बढ़े हैं, लेकिन मार्जिन में सालाना आधार पर थोड़ी कमी आई है।

कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.1% बढ़कर ₹204 करोड़ हो गया। यह पिछले साल इसी तिमाही में ₹189 करोड़ था। वहीं रेवेन्यू 22.3% बढ़कर ₹1,572.2 करोड़ पहुंच गया। इसका मतलब है कि अलग-अलग सेगमेंट्स में मांग अच्छी बनी हुई है।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन कैसा रहा


ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी का EBITDA 8% बढ़कर ₹252 करोड़ हो गया। हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 16.1% रह गया, जो पिछले साल 18.2% था। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही के मार्जिन में एक बार का असर शामिल नहीं है, जो नए लेबर कोड लागू होने से जुड़ा था।

मैनेजमेंट का क्या कहना है

टाटा टेक्नोलॉजीज के CEO और MD वॉरेन हैरिस ने कहा कि अब ग्रोथ कई क्लाइंट्स और प्रोजेक्ट्स में दिख रही है। खासकर फुल-व्हीकल इंजीनियरिंग डील्स में कंपनी को अच्छा काम मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मजबूत एक्जीक्यूशन, बढ़ती ऑर्डर बुक और नए बड़े ऑर्डर्स के चलते FY27 में भी डबल डिजिट ग्रोथ बनाए रखने का भरोसा है। साथ ही मार्जिन भी बेहतर होने की उम्मीद है।

कैश फ्लो और कर्मचारी

टाटा टेक्नोलॉजी के CFO उत्तम गुजराती के मुताबिक, ऑपरेटिंग लेवरेज और एफिशिएंसी बढ़ाने से मुनाफे को सपोर्ट मिला है। साथ ही कंपनी का फ्री कैश फ्लो भी मजबूत बना हुआ है। तिमाही के अंत तक कंपनी में कुल 12,646 कर्मचारी थे और एट्रिशन रेट 16.2% रहा।

डिविडेंड का ऐलान

टाटा टेक्नोलॉजीज के बोर्ड ने ₹8.35 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके साथ ही ₹3.35 प्रति शेयर का एक बार का स्पेशल डिविडेंड भी प्रस्तावित है। यानी FY26 के लिए कुल ₹11.70 प्रति शेयर डिविडेंड दिया जाएगा, हालांकि इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

नतीजों से पहले Tata Technologies का शेयर NSE पर 1.83% की बढ़त के साथ ₹592 पर बंद हुआ।

Q4 Results: घाटे से ₹404 करोड़ के मुनाफे में आई ये NBFC, डिविडेंड का भी ऐलान

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।