Tata Technologies : टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने स्किल सेंटर्स (Skill Centres) के लिए तेलंगाना सरकार के साथ एग्रीमेंट किया है। इस एग्रीमेंट के तहत राज्य के 65 इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में 'एडवांस टेक्निकल स्किल ट्रेनिंग सेंटर' (स्किल सेंटर) की स्थापना की जाएगी। एक ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि टाटा ग्रुप की कंपनी और राज्य सरकार ने एक एग्रीमेंट पर साइन किया है, जिसके तहत TTL सरकारी ITI को एडवांस टेक्नोलॉजी सेंटर के रूप में अपग्रेड करेगी। टाटा टेक के शेयर बीते गुरुवार को 5.45 फीसदी की तेजी के साथ 1,127.60 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
9 लॉन्ग टर्म और 23 शॉर्ट टर्म कोर्स की होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सचिवालय में टाटा टेक्नोलॉजीज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क, आईटी मंत्री डी श्रीधर बाबू, मुख्य सचिव शांति कुमारी और अन्य अधिकारियों ने भी इस बैठक में भाग लिया। टाटा ग्रुप की कंपनी स्किल इंप्रुव करने के लिए नौ लॉन्ग टर्म और 23 शॉर्ट टर्म कोर्स के साथ ही अन्य कोर्स भी कंडक्ट करेगी। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार 2024-2025 एकेडमिक ईयर से प्रोजेक्ट के इंप्लीमेंटेशन की व्यवस्था कर रही है।
कैसा रहा है Tata Tech के शेयरों का प्रदर्शन
टाटा टेक के शेयर नवंबर 2023 में 1200 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे। इसके निवेशकों को लिस्टिंग पर 140 फीसदी का बंपर मुनाफा हुआ था। हालांकि, लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों ने निराश किया है। टाटा टेक के शेयर 1,400 रुपये के ऑल टाइम हाई से 20 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक का 52-वीक लो 1,034 रुपये है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 45743 करोड़ रुपये पर है।