Tata Tech Stock: IPO प्राइस से तीन गुना तक बढ़ी कीमत, होल्ड करें या प्रॉफिट बुक करके निकलें? क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

Tata Tech का इश्यू, पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था और ओवरऑल यह 69 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। लिस्टिंग से पहले Tata Tech ने अपने IPO के तहत ऑफर प्राइस को 500 रुपये प्रति शेयर पर फाइनल किया। करीब 19 साल बाद टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ आया था। ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी टाटा टेक, टाटा मोटर्स की ​सब्सिडियरी है। टाटा टेक का ₹3,042.51 करोड़ का आईपीओ, सब्सक्रिप्शन के लिए 22-24 नवंबर के बीच खुला था

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 4:27 PM
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब निवेशकों के लिए अपने पोर्टफोलियो को फिर से डायवर्सिफाई करने का समय है।

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलोजिज (Tata Technologies) की 30 नवंबर को शेयर बाजारों में शुरुआत हो गई। Tata Tech का शेयर 500 रुपये के फाइनल आईपीओ प्राइस से करीब 140 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। बीएसई पर यह 1199.95 और एनएसई पर 1200 रुपये पर लिस्ट हुआ। इतना ही नहीं दोपहर तक शेयर का भाव (Tata Tech Share Price) आईपीओ प्राइस से 180 प्रतिशत चढ़कर दोनों ही इंडेक्स पर 1400 रुपये के मार्क तक पहुंच गया। इतनी जबर्दस्त ओपनिंग से आईपीओ के सफल निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है। Tata Tech का इश्यू, पूरी तरह ऑफर फॉर सेल था और ओवरऑल यह 69 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। लिस्टिंग से पहले Tata Tech ने अपने IPO के तहत ऑफर प्राइस को 500 रुपये प्रति शेयर पर फाइनल किया।

आउटसोर्सिंग में विकास की संभावनाओं को देखते हुए, एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल आगे भी अच्छी मांग में रहेगा। मेहता इक्विटीज में रिसर्च एनालिस्ट और रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रशांत तापसे का कहना है कि जैसा कि उम्मीद थी टाटा टेक की बंपर लिस्टिंग हुई है और यह हमारी अपेक्षाओं से अधिक रही। यह टाटा ब्रांड की विरासत का सम्मान करती है।कारोबार खत्म होने पर Tata Tech का शेयर बीएसई पर 1314.25 और एनएसई पर 1,326.70 रुपये पर बंद हुआ है।

ब्रोकरेज की शेयर के फ्यूचर को लेकर क्या है राय


इतनी बंपर ओपनिंग के बाद निवेशकों को क्या करना चाहिए? टाटा टेक में और पैसा लगाना चाहिए, शेयर होल्ड करना चाहिए या फिर प्रॉफिट बुक करके निकल जाना चाहिए? इस बारे में ब्रोकरेज फर्म Anand Rathi Shares and Stock Brokers की ओर से टाटा टेक के शेयर के लिए 'होल्ड' कॉल है। फंडामेंटल रिसर्च के हेड नरेंद्र सोलंकी का मानना है कि इस मजबूत लिस्टिंग को टाटा की पेरेंट कंपनी और यूनीक बिजनेस मॉडल का सपोर्ट है। टाटा टेक, भारतीय इंजीनियरिंग सर्विस प्रोवाइडर (ईएसपी) के रूप में पसंदीदा विकल्प बनी हुई है। सुरक्षा उपायों के कारण विश्व स्तर पर ऑटोनॉमस और कनेक्टेड टेक्नोलॉजीस की बढ़ती मांग, कंपनी की व्यावसायिक संभावनाओं को लंबी अवधि के लिए बेहतर स्थिति में रखेगी। सोलंकी ने निवेशकों को लंबी अवधि के लिए स्टॉक होल्ड करने का सुझाव दिया है।

स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट की हेड ऑफ वेल्थ शिवानी न्याति ने भी शेयर को होल्ड करने की सलाह दी है। वहीं Choice Broking में रिसर्च एनालिस्ट राजनाथ यादव का कहना है कि टाटा टेक, लॉन्ग टर्म तक पैसे लगाए जा सकने वाला शेयर है। उनकी ओर से शॉर्ट टर्म इनवेस्टर्स के लिए मुनाफावसूली करने की सलाह है, जबकि लंबी अवधि के निवेशक शेयर को रख सकते हैं।

FedBank IPO Listing: फेडरल बैंक की सब्सिडियरी भी लिस्ट, लेकिन डिस्काउंट एंट्री ने किया निराश

मेहता इक्विटीज की क्या है सलाह

आउटसोर्सिंग में विकास की संभावनाओं को देखते हुए, सभी कारकों पर विचार करते हुए आगे चलकर बिजनेस मॉडल की काफी मांग रहेगी। इसे देखते हुए मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे ने निवेशकों को 1400 रुपये से अधिक पर 50 प्रतिशत शेयरों पर प्रॉफिट बुक करने और बाकी के 50 प्रतिशत शेयरों को लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने की सलाह दी है। जो निवेशक आईपीओ में सफल नहीं रहे, वह हर गिरावट के साथ इसमें लॉन्ग टर्म के लिए पैसे लगा सकते हैं।

टूटा LIC का रिकॉर्ड

करीब 19 साल बाद टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ आया था। ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी टाटा टेक, टाटा मोटर्स की ​सब्सिडियरी है। टाटा टेक का ₹3,042.51 करोड़ का आईपीओ, सब्सक्रिप्शन के लिए 22-24 नवंबर के बीच खुला था। इसे 73.58 लाख आवेदन मिले, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पहले यह रिकॉर्ड LIC के नाम था जिसके आईपीओ को पिछले साल मई 2022 में 73.38 लाख एप्लीकेशन मिले थे।

Rockingdeals IPO Listing: एक्स्ट्रा माल खरीदने वाली कंपनी की धांसू एंट्री, पहले ही दिन निवेशकों का पैसा डबल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।