TCS का बायबैक ऑफर खुलने से शेयरों में तेजी, जानिए किस भाव शेयर खरीद रही है कंपनी और कौन बेच सकता है शेयर

TCS शेयर बायबैक 4500 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से कर रही है जो इसके मौजूदा शेयर प्राइस से करीब 17% ऊपर है

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 11:08 AM
TCS का यह पिछले 5 साल का सबसे बड़ा बायबैक ऑफर है

TCS Buyback Offer: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बायबैक ऑफर आज यानी 9 मार्च को खुल गया है। यह 23 जनवरी तो बंद होगा। कंपनी के बोर्ड ने इसी साल जनवरी में 4,500 रुपए के रेट पर 4,00,00,000 शेयर मार्केट से वापस खरीदने की मंजूरी दी थी। इस हिसाब से TCS 18,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करेगी।

TCS के शेयर बायबैक ऑफर का रिकॉर्ड डेट 23 फरवरी 2022 है। यानी जिन निवेशकों के पास 23 फरवरी तक TCS के शेयर होंगे सिर्फ वही अपना शेयर बेच पाएंगे।

क्या है बायबैक रेशियो?


TCS ने बताया था कि रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व कैटेगरी में हर 7 इक्विटी शेयरों पर 1 शेयर का बायबैक किया जाएगा। वहीं जनरल कैटेगरी में हर 108 शेयर पर 1 शेयर का बायबैक कंपनी करेगी।

मार्केट प्राइस से ऊपर करेगी बायबैक

TCS के शेयर 12 जनवरी 2022 को 3857 रुपए पर बंद हुए थे। और कंपनी 4500 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से बायबैक कर रही है। इस हिसाब से देखें तो यह 12 जनवरी के बंद भाव से 643 रुपए यानी 16.6% ऊपर है। 9 मार्च को TCS के शेयर 1% ऊपर 3635.30 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने 20 जनवरी के रिकॉर्ड डेट के साथ 7 रुपए डिविडेंड देने का भी ऐलान किया था।

कमजोर शेयर बाजार के कारण 77,000 करोड़ रुपए के IPO लटके

TCS ने कहा है कि बायबैक के लिए फिजिकल शेयर प्रमाण पत्र और दूसरे दस्तावेज रजिस्ट्रार को जमा करने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2022 है। स्टॉक एक्सचेंजों पर बिड्स पूरी करने की अंतिम तारीख 1 अप्रैल 2022 है।

पिछले 5 साल में सबसे बड़ा बायबैक

TCS ने पिछले 5 साल में 4 बार शेयर बायबैक किया है। और यह अब तक का सबसे बड़ा बायबैक ऑफर है। TCS का पिछला बायबैक 18 दिसंबर 2020 को खुलकर 1 जनवरी 2021 को बंद हुआ था। तब कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपए के शेयर निवेशकों से खरीदे थे।

बायबैक का क्या है फायदा?

शेयर बायबैक करने के बाद मार्केट में कंपनी के शेयरों का सर्कुलेशन कम हो जाता है। इससे शेयर प्राइस और EPS (प्रति शेयर कमाई) बढ़ जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।