Credit Cards

TCS Q2 results: नतीजों के बाद कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा - FY25 के मुकाबले FY26 रहेगा बेहतर, AI-फर्स्ट कल्चर पर होगा फोकस

TCS Q2 results: TCS के CFO समीर सेकसरिया ने कहा कि FY25 के मुकाबले FY26 बेहतर रहेगा। FY26 में इंटरनेशनल आय में अच्छी ग्रोथ संभव है। Q1 के मुकाबले Q2 में ग्रोथ मोमेंटम पॉजिटिव रहा है। Q2 में CC आय ग्रोथ 0.8 फीसदी रही है। Q2 में सभी वर्टिकल और क्षेत्रों में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है

अपडेटेड Oct 10, 2025 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
TCS के कॉनकॉल में कहा गया है कि इंटरनल ट्रांसफॉर्मेशन और AI-फर्स्ट कल्चर पर फोकस रहेगा। कंपनी का दुनिया की सबसे बड़ी AI-led टेक सर्विस कंपनी बनने का लक्ष्य है।

TCS Q2 results : देश की आईटी दिग्गज TCS के दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। इस अवधि में कंपनी की डॉलर में होने वाली कमाई 742.1 करोड़ डॉलर से बढ़कर 746.6 करोड़ डॉलर रही है। हालांकि इसके 744.7 करोड़ डॉलर पर रहने का अनुमान था। कंपनी की डॉलर आय में 0.6 फीसदी की तेजी रही है। तिमाही आधार पर कंपनी की कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ -3.3 फीसदी से बढ़कर 0.8 फीसदी रही है। हालांकि इसके 0.3 फीसदी पर रहने का अनुमान था। कंपनी का रिस्ट्रक्चरिंग एक्सपेंस 1,135 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू (TCV) तिमाही आधार पर 940 करोड़ डॉलर से बढ़कर 1,000 करोड़ डॉलर रही है।

कंपनी में कहां से आई है ये ग्रोथ, इसको समझने के लिए कंपनी के सीएनबीसी-आवाज़ के आशीष वर्मा ने कंपनी के CFO समीर सेकसरिया और CHRO सुदीप कुन्नुमल से खास बातचीत की। इस बातचीत में समीर सेकसरिया ने कहा कि FY25 के मुकाबले FY26 बेहतर रहेगा। FY26 में इंटरनेशनल आय में अच्छी ग्रोथ संभव है। Q1 के मुकाबले Q2 में ग्रोथ मोमेंटम पॉजिटिव रहा है। Q2 में CC आय ग्रोथ 0.8 फीसदी रही है। Q2 में सभी वर्टिकल और क्षेत्रों में पॉजिटिव ग्रोथ देखने को मिली है।

उन्होंने आगे कहा कि मैक्रो अनिश्चितता बरकरार है। क्लाइंट्स के फैसलों में देरी और कैंसलेशन में कमी आई है। ऑर्डर कैंसलेशन में कमी से ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। पिछले 3-4 तिमाही से TCV ग्रोथ अच्छी रही है। Q2 में कंपनी को एक मेगा डील मिली है। वन-ऑफ की वजह से मुनाफे पर दबाव देखने को मिला है। 1100 करोड़ की रीस्ट्रक्चरिंग कॉस्ट रही है। Q3 और Q4 में मुनाफा सामान्य रहने की उम्मीद है। JLR कंपनी के लिए बड़ा कस्टमर है। JLR साइबर अटैक का TCS पर असर नहीं होगा।


इस बातचीत में सुदीप कुन्नुमल ने कहा कि H1B वीजा फीस बढ़ने का ज्यादा असर नहीं होगा। पिछले 5 साल में लोकल हाइरिंग पर फोकस रहा है। पिछले 5 साल में 30,000 लोकल हाइरिंग की गई है। H1B वीजा पर निर्भरता काफी कम हुई है। उन्होंने बताया कि Q2 में दुनियाभार में 18,500 नई हाइरिंग की गई है। AI पर कंपनी का नया निवेश जारी रहेगा। हाइरिंग के लक्ष्य में कोई कमी नहीं आएगी। Q2 में एट्रिशन रेट भी 13.3 फीसदी पर बरकरार है। अभी तक 1 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की गई है।

भारत में 1GW क्षमता वाला AI डाटा सेंटर बनाएंगे

इस बीच कंपनी ने कहा है कि भारत में 1GW क्षमता वाला AI डाटा सेंटर बनाया जाएगा। सेल्स फोर्स में गहरी क्षमताओं के साथ ListEngage का अधिग्रहण किया जाएगा। Q2FY26 में कर्मचारियों की संख्या में 19,755 की गिरावट आई है। कंपनी के कुल कर्मचारी घटकर 5,93,314 हो गए हैं। लगातार दूसरी तिमाही में इसमें 3.2 फीसदी की कमी आई है। 3 साल में पहली बार TCS का वर्कफोर्स 6 लाख से नीचे आया है।

TCS : कॉनकॉल की बड़ी बातें

कंपनी के कॉनकॉल में कहा गया है कि इंटरनल ट्रांसफॉर्मेशन और AI-फर्स्ट कल्चर पर फोकस रहेगा। कंपनी का दुनिया की सबसे बड़ी AI-led टेक सर्विस कंपनी बनने का लक्ष्य है। 5 से 7 साल में 1-GW क्षमता वाला AI डाटा सेंटर बनाया जाएगा। AI डाटा सेंटर में 1 बिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा। अगले 5-6 साल में डेटा सेंटर मांग 10 गुना बढ़ने की उम्मीद है।

कंपनी के Q2 नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। लगातार कमजोर तिमाहियों के बाद दूसरी तिमाही में सुधार आया है। मार्जिन उम्मीद से बेहतर रहे हैं। AI में निवेश की घोषणा की गई है। हालांकि हेडकाउंट में बड़ी गिरावट चिंता का विषय है। डील-विन मोमेंटम में मजबूती से H2 और FY27 में रेवेन्यू में रिकवरी की उम्मीद है।

 

 

Silver ETF : कोटक MF ने सिल्वर ETF में मुश्त निवेश पर लगाई रोक, कोटक AMC के MD नीलेश शाह ने कही ये बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।