TCS ने वर्क फ्रॉम होम वाले कर्मचारियों को दिया झटका, ऑफिस में 60% से कम रहा अटेंडेंस, तो नहीं मिलेगा वेरिएबल पे

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी अटेंडेंस पॉलिसी कड़ी कर दी है। कंपनी ने कहा कि जिन कर्मचारियों का ऑफिस अटेंडेंस 60% से कम होगा, उन्हें वेरिएबल पे नहीं मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की नई HR पॉलिसी के मुताबिक, जिन कर्मचारियों का ऑफिस अटेंडेंस 60 फीसदी से अधिक होगा, लेकिन 75 फीसदी से कम होगा, उन्हें 50 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 7:41 PM
Story continues below Advertisement
TCS ने अक्टूबर 2023 में अपनी हाइब्रिड वर्किंग पॉलिसी बंद की थी

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अपनी अटेंडेंस पॉलिसी कड़ी कर दी है। कंपनी ने कहा कि जिन कर्मचारियों का ऑफिस अटेंडेंस 60% से कम होगा, उन्हें वेरिएबल पे नहीं मिलेगा। हमारे सहयोगी CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कंपनी की नई HR पॉलिसी के मुताबिक, जिन कर्मचारियों का ऑफिस अटेंडेंस 60 फीसदी से अधिक होगा, लेकिन 75 फीसदी से कम होगा, उन्हें 50 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। वहीं जिन कर्मचारियों का अटेंडेंस 75 फीसदी से लेकर 85 फीसदी के बीच होगा, उन्हें 70% बोनस का भुगतान किया जाएगा। जबकि जिन कर्मचारियों का अटेंडेंस 100 फीसदी होगा, उन्हें 85 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा।

TCS ने अक्टूबर 2023 में अपनी हाइब्रिड वर्किंग पॉलिसी बंद की थी। साथ ही कर्मचारियों को भेजे एक इंटरनल मेल में उन्हें 1 अक्टूबर 2023 से हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आने का आदेश दिया था। उससे पहले तक कर्मचारियों के लिए हफ्ते में 3 दिन ऑफिस जाना ही अनिवार्य था।

तब से कंपनी प्रत्येक तिमाही में अपना रुख दोहरा रही है और बेहतर प्रोडक्टविटी सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को वापस ऑफिस आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की सालाना रिपोर्ट में, मार्च 2020 के बाद हायर किए गए आधे से अधिक कर्मचारियों और नए कर्मचारियों को व्यक्तिगत तौर पर अपने सीनियर सहयोगियों और मैनेजर्स के साथ बातचीत से लाभ हुआ। इससे कर्मचारियों को उनके अनुभव और सोचने के तरीकों को देखने, समझने और सीखने का मौका मिल पाता है।


कंपनी ने कहा, “बिना इस बातचीत के बिना, कर्मचारियों के एक दूसरे में मेलमिलाप और एकजुट होकर काम करने की संस्कृति पर भी बुरा असर पड़ा। इन सभी कारणों को देखते हुए हम धीरे-धीरे लोगों को ऑफिस आने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।"

इस साल जनवरी में, TCS के नए सीईओ और एमडी के बताया कि नई HR पॉलिसी के लागू होने के एक तिमाही बाद, TCS के लगभग 65% कर्मचारी सप्ताह में 3 से 5 दिन ऑफिस में आने लगे थे।

यह भी पढ़ें- Yes Bank का शेयर 5% उछला, मिला ₹284.21 करोड़ का टैक्स रिफंड, हिस्सेदारी खरीदने की होड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।