TCS Share Price: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज Tata Consultancy Services (TCS) पर बुलिश बना हुआ है। ब्रोकेज हाउस ने 11 अक्टूबर 2022 को जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में टीसीएस की रेवेन्यू में, कॉस्टेंट करेसी टर्म में 4 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है जो उम्मीद से बेहतर रही है।
बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अनुमान व्यक्त किया था कि सितंबर तिमाही में टीसीएस की CC ग्रोथ 3.4%- 3.5 फीसदी रह सकती है। हालांकि इस अवधि में क्रॉस करेंसी दिक्कतों की वजह से कंपनी की डॉलर में होने वाली कमाई में तिमाही आधार पर 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कंपनी के कारोबार मे आई मजबूती ने टेक्नोलॉजी और सर्विसेस, लाइफसाइंस और हेल्थकेयर, मैन्यूफैक्चरिंग और रिटेल और CPG ग्रोथ का अहम योगदान रहा। हालांकि इंश्योरेंस सेगमेंट में कमजोरी देखने को मिली है जिसके चलते फाइनेंशियल सर्विसेस की ग्रोथ औसत से कम रही है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि आगे कंपनी के डॉलर में होने वाली कमाई में हल्की गिरावट हो सकती है लेकिन ईपीएस में बढ़ोतरी संभव है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 7.6 फीसदी और 6.4 फीसदी पर रह सकती है। आगे कंपनी के मार्केट शेयर बढ़ोतरी मुमकिन है। अपने इस विश्लेषण के आधार पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टीसीएस की होल्ड रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 3,191 रुपये का लक्ष्य दिया है।
आज के कारोबार में स्टॉक एनएसई पर 49.00 रुपये यानी 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ 3,069.55 रुपये पर बंद हुआ। 18 जनवरी 2022 को इस स्टॉक ने 4,045.50 रुपये का अपना 52 वीक हाई हिट था जबकि 26 सितंबर 2022 को स्टॉक ने 2,926.00 रुपये का अपना 52 वीक लो हिट किया था। वर्तमान में यह स्टॉक अपने 52 वीक हाई से 23.38 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि 52 वीक लो से 5.93 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है ।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।