BSNL डील का प्रभाव अगले कुछ तिमाहियों में धीरे-धीरे कम होता जाएगा, जिससे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को प्रॉफिट मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह कहना है आईटी कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) समीर सेकसरिया का। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक समीर सेकसरिया ने बताया कि देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में एक भूमि अधिग्रहित की है। कंपनी की योजना लंबी अवधि में यहां 25000 से अधिक सीटों की क्षमता वाला एक नया केंद्र स्थापित करने की है।
