Get App

TCS और Tata Power नहीं, एक साल में टाटा के इन शेयरों में सबसे अधिक उछाल

टाटा ग्रुप (Tata Group) की घरेलू स्टॉक मार्केट में 28 कंपनियां लिस्ट हैं। अब इसमें सबसे अच्छे शेयर की बात करें और इसके लिए पिछले एक साल में रिटर्न को आधार बनाया जाए तो इसमें ग्रुप की न तो आईटी कंपनी का नंबर आएगा, न मेटल कंपनी का और न ही ऑटो कंपनी का। पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की टीसीएस और टाटा पावर ने तो एक साल में निगेटिव रिटर्न दिया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 8:17 PM
TCS और Tata Power नहीं,  एक साल में टाटा के इन शेयरों में सबसे अधिक उछाल
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर एक साल में 3 फीसदी से अधिक, टाटा पावर (Tata Power) 8 फीसदी, टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) 11 फीसदी और वोल्टास (Voltas) 21 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं।

टाटा ग्रुप (Tata Group) की घरेलू स्टॉक मार्केट में 28 कंपनियां लिस्ट हैं। अब इसमें सबसे अच्छे शेयर की बात करें और इसके लिए पिछले एक साल में रिटर्न को आधार बनाया जाए तो इसमें ग्रुप की न तो आईटी कंपनी का नंबर आएगा, न मेटल कंपनी का और न ही ऑटो कंपनी का। पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की लिस्टेड होटल कंपनियों ने निवेशकों को सबसे तगड़ा रिटर्न दिया है। घरेलू मार्केट में इसके तीन होटल्स इंडियन होटल्स (Indian Hotels), ओरिएंटल होटल्स (Oriental Hotels) और बनारस होटल्स (Benares Hotels) लिस्ट हैं। इन तीन होटल्स के अलावा तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) ने एक साल में सबसे अधिक रिटर्न दिया है।

निवेशकों को कितना मिला रिटर्न

बनारस होटल्स (Benares Hotels) के शेयर पिछले एक साल में दोगुना से अधिक बढ़ चुके हैं। यह एक साल में करीब 107 फीसदी उछला है। वहीं इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयर एक साल में 69 फीसदी और ओरिएंटल होटल्स (Oriental Hotels) 53 फीसदी ऊपर चढ़े हैं। इन होटल शेयरों के अलावा तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) एक साल में 49 फीसदी मजबूत हुआ है। इन शेयरों में यह तेजी ऐसे समय में आई जब इसकी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर एक साल में 3 फीसदी से अधिक, टाटा पावर (Tata Power) 8 फीसदी, टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) 11 फीसदी और वोल्टास (Voltas) 21 फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें