TD Power Systems Share Price: कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनी TD Power Systems के शेयरों में 12 अगस्त को जोरदार उछाल देखने को मिला। एक तरफ जहां बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ ये शेयर 18 फीसदी की शानदार बढ़त दिखा रहा है। स्टॉक में यह उछाल कंपनी द्वारा लगातार पांचवीं तिमाही में अपना रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाने के ऐलान के बाद देखने को मिला है।
