Market View: आईटी सेक्टर के इन 2 स्टॉक्स में मिलेगा मोटा मुनाफा, जानिए कल कैसी रह सकती है बाजार की चाल

अमित सेठ ने आगे कहा कि निफ्टी 24000-24400 का स्तर अहम रहने वाला है। अगर किसी कारणवंश निफ्टी 23970-23980 के स्तर को नीचे की तरफ ब्रेक करता है तो गिरावट और गहरा सकती हैं

अपडेटेड Aug 15, 2024 पर 10:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
निफ्टी आईटी के चार्ट से संकेत मिल रहा है। बुधवार के कारोबारी सत्र में निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूती दिखाते हुए ऊपरी स्तर पर बंद हुआ।

Market View: 14 अगस्त वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली। आईटी सेक्टर में आई तेजी ने बाजार में बीते 2 दिनों के गिरावट के सिलसिले को तोड़ा और कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहें। सेक्टर स्पेशिफिक बात करें तो मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। मेटल, फार्मा शेयरों में बिकवाली रही तो IT, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी दिखी।

बता दें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बंद रहेंगे। इस दौरान डेरिवेटिव, इक्विटी, एसएलबी (SLBs), करेंसी डेरिवेटिव में भी कारोबार बंद रहेगा। वहीं अगले दिन 16 अगस्त को NSE और BSE दोनों पर ट्रेडिंग शुरु होगी। ऐसे में शुक्रवार को बाजार की कैसी चाल रहेगी इस पर बात करते हुए Trader & Market Expert अमित सेठ (Amit Seth) ने कहा कि बुधवार को बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया। निफ्टीबैंक ने 49800 के क्रुसल लेवल को ब्रेक किया। अगर शुक्रवार के सेंशन में बैंक निफ्टी इस लेवल को नीचे की तरफ तोड़ता है तो इसमें दबाव बनता नजर आएगा । और इसके कारण निफ्टी पर भी दबाव बनेगा।

अमित सेठ ने आगे कहा कि निफ्टी 24000-24400 का स्तर अहम रहने वाला है। अगर किसी कारणवंश निफ्टी 23970-23980 के स्तर को नीचे की तरफ ब्रेक करता है तो गिरावट और गहरा सकती है। अमित सेठ का कहना है कि फिलहाल के लिए बैंक निफ्टी में किसी तरह की निवेश रणनीति नहीं बनानी चाहिए।


उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी आईटी के चार्ट से तेजी का संकेत मिल रहा हैं। बुधवार के कारोबारी सत्र में निफ्टी आईटी इंडेक्स मजबूती दिखाते हुए ऊपरी स्तर पर बंद हुआ। और मेरा मानना है कि बाजार में स्ट्रेंथ के साथ ही कारोबार करना चाहिए।

शुक्रवार को इन शेयरों पर लगाए दांव

अमित सेठ को आईटी सेक्टर में टेक महिंद्रा का स्टॉक पसंद आ रहा है। उनका मानना है कि आगे इस स्टॉक में तेजी देखने को मिलेगी। टेक महिंद्रा में निवेशक 1510 रुपये के स्ट़ॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इस स्टॉक में 1550 रुपये के लक्ष्य आसानी से देखने को मिल सकते है।

वहीं अमित ने दूसरे स्टॉक के तौर पर एचसीएल टेक पर दांव लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इस स्टॉक पर मेरा बुलिश नजरिया बना हुआ है। एचसीएल टेक में 1650 रुपये के लिए खरीदारी करें। इसके लिए 1605 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना ना भूलें।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।