Nifty जून में 19000 का लेवल पार कर सकता है। दरअसल, विदेशी फंडों की खरीदारी की वजह से मार्केट में तेजी का रुख है। यह बात टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एनालिस्ट राजेश सतपुते ने कही है। मनीकंट्रोस से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट सहित की मौजूद तस्वीर सहित कई मसलों पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि अभी किन स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है।
