Technical View: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित रेसीप्रोकल टैरिफ के बाद निफ्टी 0.3% की गिरावट के साथ लाल निशान में आ गया। हालांकि इंडेक्स ने लगातार तीसरे सत्र के लिए 23,100-23,140 रेंज का बचाव किया। इसलिए, 23,100 के सपोर्ट के साथ इसमें कंसोलिडेशन जारी रहने की संभावना है। इंडेक्स में उच्च स्तर पर, 23,350-23,400 तत्काल रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इसके ऊपर, 23,650-23,800 जोन पर नजर रखनी होगी। निफ्टी 150 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ 23,150 पर खुला। कारोबार के पहले घंटे में इंडेक्स में लगभग 100 अंकों की गिरावट आई। ये शेष सत्र के लिए नकारात्मक रुझान के साथ 50-60 अंकों की रेंज में रहा। यह 65 अंक नीचे 23,268 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर मामूली अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसकी क्लोजिंग शुरुआती स्तरों से अधिक रही।
