Technical View: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की भारी जीत के बाद निफ्टी में एक मजबूत गैप-अप ओपनिंग देखने को मिली। इंडेक्स 24,000 के स्तर पर सपोर्ट के साथ बोलिंगर बैंड के ऊपरी बैंड में उछल गया। ये एक अच्छे अपट्रेंड का संकेत दे रहा है। इंडेक्स के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 24,400 पर दिख रहा है। इसके बाद रेजिस्टेंस 24,550 पर है जो कि चालू माह का उच्च स्तर है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि निचले स्तर पर, 24,000 से नीचे, 23,950-23,850 की रेंज एक सपोर्ट जोन के रूप में कार्य कर सकती है।
निफ्टी आज 350 अंक बढ़कर 24,254 पर खुला। इसके बाद मजबूत वॉल्यूम के साथ बंद होने से पहले पूरे सत्र में पॉजिटिव जोन में रहा। इंडेक्स 315 अंक या 1.32 प्रतिशत ऊपर 24,222 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक छोटा रेड कैंडल बनाया। ये डेली चार्ट पर हाई वेव प्रकार के पैटर्न से मिलती जुलती थी। ये पैर्टन एक अनिश्चितता का संकेत देता है।
Nifty की मंगलवार 26 नवंबर को कैसी रहेगी चाल
LKP Securities के रूपक डे ने कहा "इंडेक्स आज 21-डे EMA से ऊपर चला गया है। ये सेंटीमेंट्स में सुधार का संकेत दे रहा है। RSI एक तेजी के क्रॉसओवर में है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है। अल्पावधि में सेंटीमेंट्स पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। गिरावट पर खरीदारी से ट्रेडर्स को फायदा होने की संभावना है।"
रूपक डे के अनुसार, उच्च स्तर पर, 24,500 का स्तर एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करने की उम्मीद है। इस स्तर से ऊपर एक निर्णायक कदम आगे की रैली को गति दे सकता है। उन्होंने कहा, "निचले स्तर पर सपोर्ट 23,950-24,000 पर नजर आ रहा है।"
मंथली ऑप्शन डेटा के अनुसार, निफ्टी को 24,500 पर तत्काल रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 25,000 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। ये 24,000 पर सपोर्ट के साथ एक प्रमुख रेजिस्टेंस जोन बना रहा है।
Bank Nifty की मंगलवार 26 नवंबर को कैसी रहेगी चाल
बैंक निफ्टी ने भी आज 911 अंकों की मजबूत गैप-अप ओपनिंग दिखाई। सत्र के फर्स्ट हाफ में इसमें मोमेंटम 52,300 के जोन तक बढ़ गया। बाद में यह 52,000 जोन के करीब कंसोलिडेट होता रहा। कारोबार के अंत में मजबूत वॉल्यूम के साथ 1,072 अंक या 2.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,208 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर लोअर शैडो के साथ एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जबकि पिछले कुछ सत्रों की रैली में यह आरएसआई में पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर चढ़ गया, जो एक अपट्रेंड का संकेत दे रहा है।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा, "52,750 और फिर 53,000 के स्तर तक बढ़ने के लिए बैंकिंग इंडेक्स को 52,000 जोन से ऊपर टिकना होगा। जबकि इंडेक्स में सपोर्ट 51,750 और 51,500 जोन पर देखने को मिल रहा है।"
इस बीच, इंडिया VIX, भय का इंडेक्स, चार दिनों की तेजी के बाद 4.94 प्रतिशत गिरकर 15.30 पर आ गया। लेकिन यह अभी भी हायर जोन में बना हुआ है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)