इंडोनेशिया का शेयर बाजार क्रैश, 1998 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट

इंडोनेशिया के शेयर बाजार में गिरावट की वजह ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI की चेतावनी है। उसने कहा है कि इंडोनेशियो को इमर्जिंग मार्केट का अपना दर्जा (Status) गंवाना पड़ सकता है। यह ग्लोबल शेयर सूचकांकों से भी बाहर हो सकता है

अपडेटेड Oct 16, 2026 पर 12:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स शुक्रवार को गिरकर छह साल के निचले स्तर पर आ गया।

इंडोनेशिया के शेयर बाजार के लिए यह शुक्रवार ब्लैक फ्राइडे बन गया। बाजार खुलने के बाद क्रैश कर गया। शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक जकार्ता स्टॉक एक्सचेंज कंपोजिट 11 फीसदी फिसला। 1998 के बाद एक दिन इंडोनेशिय के शेयर बाजार में यह सबसे बड़ी गिरावट है। भारत सहित दूसरे एशियाई शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दिखी।

MSCI ने दी इमर्जिंग मार्केट का दर्जा खत्म करने की चेतावनी

इंडोनेशिया के शेयर बाजार में गिरावट की वजह ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI की चेतावनी है। उसने कहा है कि इंडोनेशियो को इमर्जिंग मार्केट का अपना दर्जा (Status) गंवाना पड़ सकता है। यह ग्लोबल शेयर सूचकांकों से भी बाहर हो सकता है। एमएससीआई के अचानक इस ऐलान से इंडोनेशिया के शेयर बाजारों में बड़ी बिकवाली देखने को मिली। इससे दक्षिणपूर्व एशिया की इस सबसे बड़ी इकोनॉमी से पैसा बाहर जा सकता है।


जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 6 साल के निचले स्तर पर आया 

जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स शुक्रवार को गिरकर छह साल के निचले स्तर पर आ गया। जनवरी 1998 के बाद यह इंडोनेशिया के शेयर बाजार में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। 1998 में एशियाई फाइनेंशियल क्राइसिस के वक्त इंडोनेशिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई थी। शुक्रवार को अचानक बड़ी बिकवाली के बाद इंडोनेशिया के शेयर बाजार में ट्रेडिंग 30 मिनट के लिए रोक दिया गया। इंडोनेशियाई रुपये में भी बड़ी कमजोरी दिखी।

इस साल करीब 40% गिर चुका है इंडोनेशिया का बाजार 

यह साल इंडोनेशिया के लिए शेयर बाजार के अच्छा नहीं रहा है। 2026 में इंडोनेशिया के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दिखी है। 16 अक्टूबर को आई गिरावट ने बाजार पर दबाव और बढ़ा दिया। इस साल इंडोनेशिया शेयर बाजार का प्रमुख सूचकांक 40 फीसदी तक गिर गया है। इससे यह दुनिया में सबसे खराब प्रदर्शन वाले बड़े शेयर बाजारों में शामिल हो गया है। इंडोनेशिया के शेयर बाजारों के खराब प्रदर्शन में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का बड़ा हाथ है।

यह भी पढ़ें: इस NBFC शेयर पर दांव लगाने से होगी जोरदार कमाई, 20 एनालिस्ट्स की खरीदने की सलाह

विदेशी निवेशक इंडोनेशिया से निकाल रहे हैं पैसे 

ब्लूबर्ग के डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशक इस साल इंडोनेशिया के शेयर बाजारों में करीब 4.9 अरब डॉलर की बिकवाली कर चुके हैं। अगर MSCI इंडोनेशिया को इमर्जिंग मार्केट्स की लिस्ट से हटाता है तो बाजार में और बिकवाली दिख सकती है। एमएससीआई इंडोनेशिया का इमर्जिंग मार्केट का दर्जा खत्म कर स्टैंडएलोन मार्केट का कर सकता है। 16 अक्टूबर को दूसरे एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी दिखी। सबसे ज्यादा 2 फीसदी की तेजी दक्षिण कोरिया शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक कोस्पी में दिखी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।