Credit Cards

Technical View: यदि निफ्टी 24,500 के ऊपर टिका तो बाजार में आयेगी तेजी, जानें बैंक निफ्टी में कौन से लेवल्स होंगे अहम

Bank Nifty पर Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि शॉर्ट टर्म के लिए 24,500-24,450 का जोन तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। जबकि 24,700-24,775 ट्रेडर्स के लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य कर सकता है। अगर इंडेक्स 24,450 से नीचे आता है, तो ट्रेडर्स लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं

अपडेटेड Dec 09, 2024 पर 6:27 PM
Story continues below Advertisement
Bank Nifty पर राय देते हुए Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि 54,000 की ओर बढ़ने के लिए बैंक निफ्टी को 53,250 के जोन से ऊपर टिकना होगा

Technical View: आज 9 दिसंबर को एक और सत्र के लिए मामूली मुनाफावसूली के साथ निफ्टी का मजबूत होना जारी रहा। निवेशक और ट्रेडर्स बाजार की अगली दिशा निर्धारित करने के लिए नए ट्रिगर का इंतजार कर रहे होंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर 24,500 का बचाव करता है तब तक आगामी सत्रों में ऊपर की ओर रैली की संभावना है। उच्च स्तर पर अहम रेजिस्टेंस 24,700 पर नजर आ रहा है। इस स्तर से ऊपर, 25,000 का स्तर अहम बन जाता है। लेकिन इंडेक्स 24,500 से नीचे आता है, तो इसे 24,200 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 24,000 पर सपोर्ट मिल सकता है। जिसे एक प्रमुख सपोर्ट लेवल माना जाता है।

पूरे सत्र के दौरान निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। ये 59 अंकों की गिरावट के साथ 24,619 पर बंद हुआ। इससे पहले इसने 24,705 के उच्चतम और 24,580 के निचले स्तर को छुआ। इंडेक्स ने एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया। ये डोजी-प्रकार के कैंडलस्टिक पैटर्न से मिलता-जुलता है। ये बुल्स और बेयर्स के बीच अनिर्णय का संकेत देता है।

कल 10 दिसंबर को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल


Kotak Securities के श्रीकांत चौहान के अनुसार, मौजूदा बाजार का माहौल गैर-दिशात्मक है। इसलिए लेवल-बेस्ड ट्रेडिंग डे ट्रेडर्स के लिए आदर्श रणनीति होगी।

शॉर्ट टर्म के लिए उन्होंने कहा कि 24,500-24,450 का जोन तत्काल सपोर्ट जोन के रूप में काम करेगा। जबकि 24,700-24,775 ट्रेडर्स के लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य कर सकता है। हालांकि, यदि इंडेक्स 24,450 से नीचे आता है, तो ट्रेडर्स लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलना पसंद कर सकते हैं। ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी।

वीकली ऑप्शन डेटा से संकेत मिलता है कि निफ्टी के 24,000-25,000 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। इसमें 24,700 पर तत्काल रेजिस्टेंस है और 24,500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

कल 10 दिसंबर को कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी में भी लगातार दूसरे सत्र में मामूली मुनाफावसूली देखी गई। यह 102 अंक गिरकर 53,408 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर ग्रेवस्टोन डोजी-प्रकार का कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसे एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न माना जाता है। हालाँकि, ट्रेडर्स को कोई भी निष्कर्ष निकालने से पहले अगले सत्र की प्रतीक्षा करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त पिछले सत्र (शुक्रवार) में एक ट्वीजर टॉप पैटर्न बना, जिसे एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न भी माना जाता है। इसलिए निवेशकों और ट्रेडर्स को सतर्क रहने की जरूरत है।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा, "54,000 की ओर बढ़ने के लिए बैंक निफ्टी को 53,250 के जोन से ऊपर टिकना चाहिए। इसके बाद ये पिछले लाइफटाइम हाई 54,467 के उच्च स्तर की ओर बढ़ना चाहिए। वहीं गिरावट आने पर इसमें 53,250 और फिर 53,000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।"

वोलैटिलिटी में और गिरावट आई और यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे रहा। ये स्थिति तेजड़ियों के लिए अनुकूल है। इंडिया VIX, भय का इंडेक्स, 0.23 प्रतिशत घटकर 14.14 के स्तर से गिरकर 14.11 पर आ गया।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।