Get App

Technical View: 100 से ज्यादा स्मॉल-कैप शेयरों में 10-26% की गिरावट, Nifty-Bank Nifty के लिए ये लेवल अहम

Technical View: निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। वहीं, निफ्टी FMCG और हेल्थकेयर इंडेक्स में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। निफ्टी ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूट गए। हालांकि, निफ्टी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 16, 2024 पर 5:42 PM
Technical View: 100 से ज्यादा स्मॉल-कैप शेयरों में 10-26% की गिरावट, Nifty-Bank Nifty के लिए ये लेवल अहम
इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1906.01 अंक या 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 77,580.31 पर बंद हुआ है।

Technical View: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी रहा। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 1906.01 अंक या 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ 77,580.31 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 615.5 अंक या 2.5 फीसदी टूटकर 23532.70 पर आ गया। मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें 4-4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। FII की लगातार बिकवाली, भारतीय कंपनियों के सुस्त नतीजे और बढ़ती महंगाई की चिंता के बीच शेयर बाजार में दबाव बना हुआ है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 3.9 फीसदी, बीएसई स्मॉलकैप में 4.6 फीसदी और बीएसई लार्जकैप इंडेक्स में 2.6 फीसदी की गिरावट आई है।

अलग-अलग सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 5 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। वहीं, निफ्टी FMCG और हेल्थकेयर इंडेक्स में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई। निफ्टी ऑटो और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 4 फीसदी टूट गए। हालांकि, निफ्टी इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (FII) ने इस हफ्ते भी अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 9683.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (DII) ने भी अपनी खरीददारी जारी रखी और उन्होंने 12508.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें