Technical View: निफ्टी 50 इंडेक्स 23 जनवरी को लगातार दूसरे सत्र में उच्च स्तर पर बंद हुआ। ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल सेक्टर्स को छोड़कर सभी सेक्टर्स में खरीदारी के बीच बाजार चढ़कर बंद होने में कामयाब रहा। आज इंडेक्स गिरावट के साथ खुला। लेकिन शुरुआती घंटों में गिरावट खत्म हो गई और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा इंडेक्स 23,250 से ऊपर पहुंच गया। हालांकि हल्की मुनाफावसूली ने इंट्राडे की कुछ बढ़त को खत्म कर दिया। लेकिन इंडेक्स आराम से 23,200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
