Credit Cards

Technical View: निफ्टी ने बनाया लॉन्ग बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न, जानें बुधवार 18 दिसंबर को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

निफ्टी एक ही सत्र में सभी शॉर्ट और मीडियम टर्म के मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया। अब 24,200 (पिछले शुक्रवार का निचला स्तर) और 24,000 (दिसंबर का निचला स्तर) सपोर्ट जोन के रूप में दिख सकता है। दूसरी तरफ एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के अनुसार निफ्टी 24,200-24,000 के स्तर से ऊपर रहने में कामयाब रहा तो बाजार में बड़ी तेजी आने की संभावना है

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी जब तक यह 53,000 के जोन से नीचे है इसमें 52,500 की ओर कमजोरी देखी जा सकती है। इसके नीचे जाने पर ये 52,250 तक फिसल सकता है

Technical View: निफ्टी 50 में आज तेजी से गिरावट आई। इंडेक्स ने शुक्रवार की सभी बढ़त अगले दो सत्रों में गंवा दी। ये आज 17 दिसंबर को 300 अंक से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ। 17-18 दिसंबर को होने वाली एफओएमसी बैठक से पहले बाजार में निवेशक और ट्रेडर्स सतर्क रुख अपना सकते हैं। इंडेक्स एक ही सत्र में सभी शॉर्ट और मीडियम टर्म के मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया। अब, 24,200 (पिछले शुक्रवार का निचला स्तर) और 24,000 (दिसंबर का निचला स्तर) सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के अनुसार उच्च स्तर पर अहम रेजिस्टेंस रेंज 24,700-24,800 के बीच नजर आ रहा है।

निफ्टी 24,600 के नीचे खुला और पूरे सत्र में दबाव में रहा। ये 332 अंक (1.35 प्रतिशत) गिरकर 24,336 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न ऊपर की ओर उछाल को बनाए रखने की मजबूती में कमी का संकेत दे रहा है।

बुधवार 18 दिसंबर को कैसी रह सकती है Nifty की चाल


HDFC Securities के नागराज शेट्टी के अनुसार डेली चार्ट पर पॉजिटिव चार्ट पैटर्न, जैसे हायर टॉप्स एंड बॉटम्स अभी भी बरकरार है। इसमें 24,200-24,000 का लोअर सपोर्ट लेवल अहम होने की उम्मीद है।

अगर निफ्टी अगले कुछ सत्रों में 24,200-24,000 के स्तर से ऊपर रहने में कामयाब रहता है, तो बाजार में बड़ी तेजी आने की संभावना है। इन सपोर्ट स्तरों पर बने रहने में कोई भी नाकामयाबी बिक्री के तेज दबाव को ट्रिगर कर सकती है। उन्होंने कहा इसमें तत्काल रेजिस्टेंस 24,500 के स्तर पर है।

वीकली ऑप्शन डेटा से पता चलता है कि 24,000 का स्तर निफ्टी के लिए सपोर्ट के रूप में कार्य करने की उम्मीद है। जबकि रेजिस्टेंस 24,700 के स्तर पर नजर आ रहा है।

बुधवार 18 दिसंबर को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी में भी दबाव दिखाई दिया। इंडेक्स 747 अंक (1.39 प्रतिशत) गिरकर 52,835 पर बंद हुआ। जिससे बैंकिंग दिग्गजों में बिकवाली के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग रेड कैंडल बन गया। इंडेक्स 10-डे EMA (53,149) से नीचे गिर गया। लेकिन इसने क्लोजिंग बेसिस पर 20-डे EMA (52,757) का बचाव किया। ये एक पॉजिटिव संकेत है।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने कहा कि इंडेक्स फिर से 52,500 से 53,750 की व्यापक रेंज में फंस गया है। इस सीमा के भीतर वोलैटाइल स्विंग नजर आ रहा है। अब, जब तक यह 53,000 के जोन से नीचे है, 52,500 की ओर कुछ कमजोरी देखी जा सकती है। इसके नीचे जाने पर ये 52,250 तक फिसल सकता है। जबकि ऊपर की ओर इसमें 53,000 पर रेजिस्टेंस देखने को मिल रहा है। इसके बाद अगला रेजिस्टेंस जोन 53,250 में है|

फेडरल रिजर्व की बैठक करीब आने से बाजार में वोलैटिलिटी और बढ़ गई। इससे तेजड़ियों के लिए बेचैनी बढ़ गई। पिछले सत्र में देखी गई 7.41 प्रतिशत की तेजी के बाद, इंडिया VIX 3.32 प्रतिशत बढ़कर 14.49 पर पहुंच गया।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।