Get App

Technical View: स्विंग हाई के बाद निफ्टी फिर से कंसोलिडेशन मोड में, अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल

Nifty पर Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा कि इंडेक्स के 18,675 से नीचे कारोबार करते रहने पर इसके सेंटीमेंट कमजोर रहने की संभावना है। इसके नीचे गिरने पर ये 18,450 तक फिसल सकता है। इसमें और गिरावट आने पर इंडेक्स 18350 तक लुढ़क सकता है। जबकि नई रैली के लिए 18,675 का लेवल ब्रेक होना जरूरी है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 10, 2023 पर 3:20 PM
Technical View: स्विंग हाई के बाद निफ्टी फिर से कंसोलिडेशन मोड में, अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी और बैंक निफ्टी की चाल
Bank Nifty पर LKP Securities कुणाल शाह ने कहा इसमें 44,300 और 44,500 के बीच रेजिस्टेंस मजबूत हुआ है जो इसे ऊपर की ओर बढ़ने से रोक रहा है

निफ्टी में कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन दोपहर में बिकवाली के दबाव के कारण लगातार दूसरे सत्र में गिरावट बढ़ी। 9 जून को एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुझान के बावजूद 18,600 लेवल से नीचे बंद हुआ। एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक में सबसे अधिक गिरावट के साथ सभी सेक्टर्स में सुस्त कारोबार हुआ। इंडेक्स कल ऊपर खुला और फिर 18,677 तक चढ़ गया। लेकिन सत्र के बाद के हिस्से में 18,550 के स्तर पर सपोर्ट लेते अपनी सभी बढ़त गंवा दी। बाजार के अंत में यह 71 अंकों के नुकसान के साथ 18,563 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जिससे लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन बना।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लेकिन कुल मिलाकर मार्च के निचले स्तर से निफ्टी ने हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बरकरार रखा है। इसलिए 18,500-18,400 इंडेक्स के लिए एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करने की संभावना है। इसमें 18,700-18,800 के स्तर के बीच रेजिस्टेंस रह सकता है। कुल मिलाकर इंडेक्स के इस रेंज के अंदर ट्रेड करने की संभावना है। दोनों तरफ के लेवल में कोई भी ब्रेक होने पर आगे इंडेक्स की दिशा तय होगी।

सोमवार 12 जून को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Kotak Securities के अमोल अठावले ने कहा "जब तक इंडेक्स 18,675 से नीचे कारोबार कर रहा है। तब तक सेंटीमेंट के कमजोर रहने की संभावना है। इसके नीचे यह 20-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) या 18,450 तक फिसल सकता है। इसमें आगे भी गिरावट जारी रह सकती है। ऐसे में इंडेक्स 18350 तक लुढ़क सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें