Technical View : निफ्टी 18200 के रेजिस्टेंस को नहीं कर सका होल्ड, 25 जनवरी को कैसी रहेगी इसकी चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि निफ्टी ने एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया है। ये मौजूदा स्तरों से और कमजोरी का संकेत दे रहा है। तेजड़ियों के लिए 18,200 ताजा ब्रेकआउट स्तर होगा। इससे ऊपर यह 18,400-18,500 तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ 18,050 पर सपोर्ट जोन होगा। इसके नीचे इंडेक्स 17,900 तक लुढ़क सकता है

अपडेटेड Jan 24, 2023 पर 7:05 PM
Story continues below Advertisement
LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि कल बैंक निफ्टी में 42,500 और 43,000 में ऊपर या नीचे के स्तर ब्रेक होने पर उस दिशा में एक ट्रेंडिंग मूव दिखेगा

निफ्टी आज 18,200 के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस स्तर को बनाए रखने में विफल रहा। दोपहर में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण ये वहां टिक नहीं पाया। फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स की कल की मंथली एक्सपायरी से पहले आज 24 जनवरी को दूसरे सीधे सत्र के लिए 50 DEMA (डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - 18,099) पर सपोर्ट लेते हुए अंत में निगेटिव रुझानों के साथ सपाट बंद हुआ। इंडेक्स उच्च स्तर पर खुला। इसके बाद 18,201 के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया इसने अपनी बढ़त गंवा दी। इंडेक्स दोपहर में 18,079 के निचले स्तर पर पहुंच गया। आखिरी घंटे के कारोबार में इंडेक्स में कुछ सुधार दिखा। बाजार बंद होने के समय यह 0.20 अंक की गिरावट के साथ 18,118.30 पर सपाट बंद हुआ।

बुधवार 25 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा "निफ्टी में 18,200 के पास रेजिस्टेंस नजर आया। इसने इंट्राडे चार्ट पर एक डबल टॉप फॉर्मेशन भी बनाया है। ये फॉर्मेशन मोटे तौर पर निगेटिव होता है। इसके अलावा इंडेक्स ने एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया है। ये मौजूदा स्तरों से और कमजोरी का संकेत दे रहा है।"


तेजड़ियों के लिए उनका मानना ​​है कि 18,200 ताजा ब्रेकआउट स्तर होगा। इससे ऊपर यह 18,400-18,500 तक चढ़ सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि दूसरी तरफ 18,050 या 20-डे एसएमए अहम सपोर्ट जोन होगा। इसके नीचे इंडेक्स 17,900 तक फिसल सकता है।

Dealing Room Check: सीमेंट स्टॉक में हुई बिकवाली और होटल स्टॉक में आज हुई सबसे ज्यादा खरीदारी

बुधवार 25 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी बैंक की चाल

आज सुबह बैंक निफ्टी लगभग 175 अंकों की बढ़त के साथ 42,994 पर खुला। उसके बाद ये 46,078 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इस स्तर को बनाए रखने में विफल रहा। बैंक निफ्टी फिर 42,615 के स्तर की ओर गिरता चला गया। बाजार के आखिर में बैंकिंग इंडेक्स 88 अंक गिरकर 42,733 पर बंद हुआ। इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा "बैंक निफ्टी इंडेक्स 43,000 का रेजिस्टेंस को पार करने में विफल रहा। जहां कॉल साइड पर सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट बना है। इंडेक्स में नीचे की तरफ तत्काल सपोर्ट 42,500 पर दिखाई दे रहा है। इसके टूटने पर अतिरिक्त बिकवाली का दबाव बढ़ेगा।"

उन्होंने कहा कि यदि कल इंडेक्स 42,500 और 43,000 के बीच रेंजबाउंड जोन में घूमता रहा तो ये किसी भी एक तरफ यानी कि ऊपर या नीचे के स्तर ब्रेक होने पर उस दिशा में एक ट्रेंडिंग मूव दिखायेगा।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।