Get App

Technical View: वोलैटिलिटी के बीच निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर टिकने में नाकामयाब, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty पर राय देते हुए LKP Securities के रूपक डे ने कहा "निफ्टी में 23600 से ऊपर एक निर्णायक कदम शॉर्ट टर्म में इंडेक्स को 24000 के लेवल तक ले जा सकता है। जबकि 23300 से ऊपर टिके रहने में नाकाम रहने पर बाजार में घबराहट दिख सकती है। उन्होंने कहा कि निफ्टी के 23300 से नीचे गिरने पर इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 22750 तक लुढ़क सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 22, 2024 पर 12:03 PM
Technical View: वोलैटिलिटी के बीच निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर टिकने में नाकामयाब, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
बैंक निफ्टी पर कुणाल शाह ने कहा कि इसमें गिरावट आने पर इंडेक्स को निचला सपोर्ट 51,000 पर मिल सकता है। इस सपोर्ट लेवल की ओर गिरावट आने पर इसमें खरीदारी करनी चाहिए

Technical View: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन निफ्टी 23,661 पर खुला। इसके बाद ये 23,667.10 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। लेकिन सत्र आगे बढ़ने के साथ बढ़त और गिरावट के बीच इसमें उतार-चढ़ाव आया। बाजार के अंत में 65.90 अंक या 0.28 प्रतिशत के नुकसान के साथ 23,501.10 पर बंद हुआ। सेक्टोरल मोर्चे पर नजर डालें तो निफ्टी आईटी, मेटल, मीडिया 0.5-1 प्रतिशत ऊपर रहे। जबकि ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और रियल्टी 0.5-1 प्रतिशत नीचे रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स भी दिन के दौरान 55,854.75 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। लेकिन 55,429.15 पर सपाट बंद हुआ।

सोमवार 24 जून को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

LKP Securities के सीनियल टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा "निफ्टी 23300 से 23600 के दायरे में मंडरा रहा है। जो एक अनिश्चितता का संकेत देता है। ये एक बहुत ही वोलैटाइल मंथली एक्सपायरी के लिए स्टेज तैयार कर रहा है। इंडेक्स में 23600 से ऊपर एक निर्णायक कदम शॉर्ट टर्म में इंडेक्स को 24000 के लेवल तक ले जा सकता है। जबकि 23300 से ऊपर टिके रहने में नाकाम रहने पर बाजार में घबराहट नजर आ सकती है। रूपक डे ने कहा, " निफ्टी के 23300 से नीचे गिरने पर इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 22750 तक लुढ़क सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें