Technical View: निफ्टी ने बनाया लॉन्ग बेयरिश कैंडल, जानें 27 जनवरी को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा कि बैंक निफ्टी में बेयरिश दांव लगाये जाने के संकेत दिख रहे हैं। ये इंडेक्स अपने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे लुढ़क गया है और डाउनवर्ड ट्रेंड की पुष्टि कर रहा है। एक्सपर्ट ने कहा कि नीचे की तरफ बैंक निफ्टी में 41,500-40,800 के स्तर पर सपोर्ट और ऊपर 42,000 के स्तर पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 6:41 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि गिरावट पर 17,700 तक फिसल सकता है। जबकि 18,000 से ऊपर निफ्टी 18,050-18,100 के स्तर तक चढ़ सकता है

अगले हफ्ते के लिए निर्धारित यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) और एफओएमसी (FOMC) की बैठक से पहले बाजार बहुत अधिक सतर्क दिखा। निफ्टी 25 जनवरी को मंथली एफ एंड ओ की एक्सपायरी के दिन 1 प्रतिशत से अधिक गिर गया। आज बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि शुक्रवार (27 जनवरी) से टी+2 से टी+1 सेटलमेंट में माइग्रेशन भी कुछ हद तक ऑफलोडिंग या बिकवाली का कारण बना। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। निफ्टी में आज औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन बना है। ये फॉर्मेशन बाजार के ट्रेडर्स और निवेशकों के बीच बढ़ती घबराहट का संकेत दे रहा है।

27 जनवरी के लिए निफ्टी पर निवेश राय

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा, "डबल टॉप फॉर्मेशन के बाद बाजार में तेज करेक्शन देखा गया। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। निफ्टी आज 18,000 के मनोवैज्ञानिक अंक से नीचे बंद हुआ। जो मोटे तौर पर निगेटिव रुझान दर्शाता है।" .


श्रीकांत ने कहा कि उन्हें लगता है कि जब तक इंडेक्स 18,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। तब तक निफ्टी में कमजोर रुझान जारी रहने की आशंका है। इस स्तर के नीचे इंडेक्स फिर से 17,800 के स्तर तक फिसल सकता है। किसी भी तरह की और गिरावट इंडेक्स को 17,700 तक गिरा सकती है।

बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि दूसरी तरफ 18,000 से ऊपर जाने पर निफ्टी 18,050-18,100 के स्तर तक जा सकता है।

27 जनवरी के लिए बैंक निफ्टी पर निवेश राय

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बैंक निफ्टी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। पूरे सत्र में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। ब्रॉडर मार्केट में कमजोर कारोबार रहा। बैंकिंग इंडेक्स लगभग 1,100 अंक गिरकर 41,648 पर लुढ़क गया। बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया।

LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा, "डेली चार्ट पर एक तेज करेक्शन के बाद ऊपर की ओर कंसोलिडेशन भी देखने को मिला। इससे इसमें बेयरिश दांव लगाये जाने के संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा इंडेक्स अपने 50-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे गिर गया है। ये इंडेक्स में डाउनवर्ड ट्रेंड की पुष्टि कर रहा है।"

एक्सपर्ट ने कहा कि नीचे की तरफ बैंक निफ्टी में 41,500-40,800 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिखाई दे रहा है। जबकि ऊपर की ओर इंडेक्स में 42,000 के स्तर पर रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।