अगले हफ्ते के लिए निर्धारित यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) और एफओएमसी (FOMC) की बैठक से पहले बाजार बहुत अधिक सतर्क दिखा। निफ्टी 25 जनवरी को मंथली एफ एंड ओ की एक्सपायरी के दिन 1 प्रतिशत से अधिक गिर गया। आज बाजार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुक्रवार (27 जनवरी) से टी+2 से टी+1 सेटलमेंट में माइग्रेशन भी कुछ हद तक ऑफलोडिंग या बिकवाली का कारण बना। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर लॉन्ग बेयरिश कैंडल बनाया। निफ्टी में आज औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ लोअर हाई लोअर लो फॉर्मेशन बना है। ये फॉर्मेशन बाजार के ट्रेडर्स और निवेशकों के बीच बढ़ती घबराहट का संकेत दे रहा है।
