Technical View: निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद, जानें 31 जनवरी को कैसा रह सकता है मार्केट का मिजाज

निफ्टी पर राय देते हुए Progressive Shares के आदित्य गग्गर ने कहा कि एक्सपायरी के दिन वोलैटिलिटी रहती है। फिलहाल इंडेक्स अपने फॉलिंग वेज फॉर्मेशन से बाहर निकल गया है। ये स्थिति पॉजिटिविटी की ओर मोमेंटम में बदलाव का संकेत दे रही है। अभी के लिए, 23,350-23,400 के जोन में रेजिस्टेंस और सपोर्ट 23,065 पर नजर आ रहा है

अपडेटेड Jan 30, 2025 पर 5:29 PM
Story continues below Advertisement
निफ्टी में टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स प्रमुख लूजर्स और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, सिप्ला, पावर ग्रिड कॉर्प प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे

Technical View: आज 30 जनवरी को (मंथली F&O एक्सपायरी डे) को एक वोलैटाइल सत्र में, निफ्टी 50 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑयल एंड गैस, फार्मा और रियल्टी शेयरों में देखी गई खरीदारी के बीच लगातार तीसरे सत्र में निफ्टी में बढ़त का सिलसिला जारी रहा। जैसा कि अपेक्षित था अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दरों को अपरिवर्तित रखा। इसके बाद कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण इंडेक्स सपाट नोट पर खुला लेकिन खरीदारी ने निफ्टी को इंट्राडे में 23,300 को पार करने में मदद की। हालांकि, दोपहर में मुनाफावसूली से इंडेक्स की दिन की सारी बढ़त खत्म हो गई। लेकिन अंतिम घंटे में मजबूत रिकवरी के बीच यह दिन के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

आज निफ्टी 86.40 अंक या 0.37 प्रतिशत बढ़कर 23,249.50 पर बंद हुआ।

निफ्टी पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, सिप्ला, पावर ग्रिड कॉर्प प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस, अदाणी एंटरप्राइजेज, बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स में शामिल रहे।


निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेस के सपाट नोट पर समाप्त होने के साथ ब्रॉडर इंडेक्सेस का प्रदर्शन कमजोर रहा।

सेक्टोरल इंडेक्सेस की बात करें तो ऑटो, आईटी, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.4-2 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि ऑयल एंड गैस, एनर्जी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी इंडेक्सेस में 0.5-1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

शुक्रवार 31 जनवरी को कैसा रह सकता है बाजार का हाल

Progressive Shares के आदित्य गग्गर ने कहा "एक्सपायरी शब्द हमेशा वोलैटिलिटी के साथ होता है। आज इंडेक्स में वोलैटिलिटी देखी गई। इंडेक्स के ऊपर की ओर बढ़ने से पहले इसकी एक स्थिर शुरुआत हुई। इंडेक्स में अधिकांश सत्र के लिए एक निर्धारित रेंज के भीतर उतार-चढ़ाव नजर आया। हालांकि, दोपहर में तेज गिरावट ने पहले की सभी बढ़त को खत्म कर दिया। ट्रेडिंग के अंतिम घंटे में, एक मजबूत रिकवरी ने इंडेक्स को 86.40 अंकों की बढ़त के साथ 23,249.50 पर बंद करने में सहायता की। सेक्टरों में, रियल्टी और एनर्जी टॉप परफॉर्मेंस दिखाने वाले सेक्टर थे। जबकि आईटी और मीडिया में गिरावट देखने को मिली।''

आदित्य गग्गर ने आगे कहा "इंडेक्स अपने फॉलिंग वेज फॉर्मेशन से बाहर निकल गया है। ये स्थिति पॉजिटिविटी की ओर मोमेंटम में बदलाव का संकेत दे रही है। लेकिन कैंडलस्टिक पैटर्न उतना उत्साहजनक नहीं है। हम इंडेक्स द्वारा आगे की पुष्टि का इंतजार करेंगे। अभी के लिए, 23,350-23,400 का जोन प्रतिरोध के रूप में काम करेगा। जबकि इंडेक्स में सपोर्ट 23,065 पर नजर आ रहा है।"

बैंक निफ्टी इंडेक्स में भी हाई वोलैटिलिटी भरा सत्र देखने को मिला। पॉजिटिव शुरुआत के बाद इंडेक्स ने दिन के उच्चतम स्तर 49,426.20 को हिट किया। इंडेक्स 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,311.95 पर बंद हुआ।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।