Technical View: मंथली F&O एक्सपायरी वाले हफ्ते की शुरुआत में भी बुल्स पूरी तरह से चार्ज रहे। इससे निफ्टी 50 को जनवरी के बाद पहली बार 24,000 के स्तर को पुनः प्राप्त करने में मदद मिली। इसमें 21 अप्रैल को गैप-अप ओपनिंग के बाद एक प्रतिशत से अधिक की रैली देखने को मिली। इंडेक्स ने औसत से अधिक वॉल्यूम के साथ बोलिंगर बैंड की ऊपरी रेखा को छुआ। इसमें मोमेंटम इंडिकेटर मजबूत रहे। ये इससे आगे एक अच्छे ट्रेंड का सुझाव दे रहे हैं। हालांकि इसमें कंसोलिडेशन की संभावना बनी हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी के लिए अगला महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस 24,550 होने की उम्मीद है। खासकर सोमवार को 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट को निर्णायक रूप से पार करने और उससे ऊपर बंद होने के बाद ये रेजिस्टेंस नजर आ रहा है। हालांकि इसमें तत्काल रेजिस्टेंस 23,900 पर नजर आ रहा है।
सोमवार 21 अप्रैल को निफ्टी 23,949 पर खुला। इंट्राडे में इंडेक्स ने 24,190 का उच्चतम स्तर और 23,904 का निम्नतम स्तर छुआ। इंडेक्स 274 अंक (1.15 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,126 पर समाप्त हुआ। जिसे अधिकांश सेक्टर्स (एफएमसीजी को छोड़कर) से खरीदारी का सपोर्ट मिला। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
मंगलवार 22 अप्रैल को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेडिया के अनुसार, ऊपर की ओर यह रैली 24,550 तक जारी रहने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि हालांकि निफ्टी ने डेली अपर बोलिंगर बैंड को छू लिया है, जो कुछ कंसोलिडेशन की संभावना का संकेत दे रहा है। लेकिन इसमें अंडरटोन तेजी का बना हुआ है। बाजार स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन जारी रहने की उम्मीद है। उन्होंने सलाह दी कि 24,000-23,950 के सपोर्ट जोन की ओर इंट्राडे गिरावट को खरीदारी का अवसर माना जाना चाहिए।
मंगलवार 22 अप्रैल को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल
बैंक निफ्टी ने निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन जारी रखा। इसने एक नया रिकॉर्ड उच्च स्तर हासिल किया। बैंकिंग इंडेक्स आज गैप-अप ओपनिंग के बाद पहली बार 55,000 जोन को पार किया। इंडेक्स 1,014 अंक (1.87 प्रतिशत) उछलकर 55,305 पर पहुंच गया। इसने डेली टाइम फ्रेम पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा कि पिछले पांच सत्रों से इंडेक्स हायर हाई और हायर लो स्तर बना रहा है। उन्होंने कहा, "अब, इसे 55,750 और फिर 56,000 जोन की ओर बढ़ने के लिए 55,000 के जोन से ऊपर टिकना होगा। जबकि नीचे की ओर इसमें 55,000 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद फिर 54,750 जोन पर सपोर्ट नजर आ रहा है।"
इस बीच, डर का इंडेक्स यानी कि इंडिया VIX, चार दिनों की कमजोरी के ट्रेंड को तोड़ता हुआ 0.31 प्रतिशत बढ़कर 15.52 पर बंद हुआ। बुल्स के कैंप में अधिक विश्वास के लिए इसे निर्णायक रूप से 15 के जोन से नीचे बंद होने की आवश्यकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)