कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 16 जनवरी को निफ्टी ने अपने कुछ पिछले सत्रों में हासिल की हुई बढ़त को गंवा दिया। पॉजिटिव वैश्विक संकेतों के बावजूद बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो और मेटल शेयरों में बिकवाली के कारण नीचे गिरकर बंद हुआ। हालांकि इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) और एफएमसीजी शेयरों में लिवाली से नुकसान की थोड़ी भरपाई हुई। निफ्टी मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 18,000 के लेवल से ऊपर खुला। एक बार तो ये 18,050 पर चढ़ गया लेकिन सुबह के दौरान ही बाद के सौदों में इंडेक्स ने अपनी गति खो दी। दोपहर बाद इंडेक्स 17,854 तक फिसला। बाजार के आखिर में 62 अंक नीचे 17,895 के स्तर पर बंद हुआ।
17 जनवरी के लिए निफ्टी पर सलाह
आने वाले सत्रों के लिए 17,800 के लेवल पर सपोर्ट बने रहने की उम्मीद है। इस लेवल पर इंडेक्स अच्छी तरह से टिक रहा है। जबकि 18,100 या 50 DEMA एक महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस बनने जा रहा है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये लेवल ब्रेक हुआ तो इंडेक्स को 18,200-18,300 के जोन में चढ़ सकता है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा, "बाजार 17,850 से 18,050 की प्राइस रेंज के अंदर कंसोलिडेट हो रहा है। डेली चार्ट पर निफ्टी ने 100-डे एसएमए (17,915) के पास एक बेयरिश कैंडल बनाया है। ये फॉर्मेशन मोटे तौर पर निगेटिव होता है।"
उन्होंने आगे कहा कि 17,800 अहम सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। इसके टूटने से इंडेक्स पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। जिसके बाद निफ्टी 17,700-17,650 तक फिसल सकता है।
बाजार एक्सपर्ट ने कहा कि 18,000 का लेवल ट्रेंड रिवर्सल लेवल होगा। इसके ऊपर इंडेक्स 18,100-18,135 के लेवल पर चढ़ सकता है।
17 जनवरी के लिए बैंक निफ्टी पर सलाह
आज बैंक निफ्टी 42,622 पर पॉजिटिव खुला। लेकिन सुबह के बाद के सौदों में इसकी बढ़त कम हुई। ये इंडेक्स 42,066 के स्तर पर आ गया। यह पूरे सत्र के दौरान दबाव में रहा। बाजार के आखिर में 204 अंक गिरकर 42,168 पर बंद हुआ।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया ने कहा कि इसने डेली स्केल पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। लेकिन तीसरे सत्र से हायर हाई, हायर लो बनाया। बैंक निफ्टी को 42,500 और 42,750 की ओर बढ़ने के लिए 42,000 से ऊपर टिकना होगा। जबकि गिरावट आने पर इसमें 42,000 के स्तर पर सपोर्ट नजर आ रहा है। ये लेवल भी टूटने पर अगला सपोर्ट 41,750 पर नजर आ रहा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )