Get App

Technical View: Nifty में बना हेड एंड शोल्डर पैटर्न, एक्सपर्ट का उछाल में बिकवाली का नजरिया, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

निफ्टी पर राय देते हुए LKP Securities के रूपक डे ने कहा कि इसमें 'sell on rise' का नजरिया अपनाना चाहिए। इस समय इंडेक्स एक प्रमुख ईएमए स्तर के करीब ओवरसोल्ड जोन में है। इसमें उछाल की संभावना को बेचने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर निफ्टी 200-डे ईएमए से नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और तेज हो सकता है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 6:06 PM
Technical View: Nifty में बना हेड एंड शोल्डर पैटर्न, एक्सपर्ट का उछाल में बिकवाली का नजरिया, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज
बैंक निफ्टी पर Asit C Mehta Investment Intermediates के हृषिकेश येदवे ने कहा कि इंडेक्स में शॉर्ट टर्म रुझान नीचे की तरफ है। हालांकि इसके 49,900 से ऊपर बने रहने तक पुलबैक रैली दिखाई दे सकती है

Technical View: निफ्टी ने आज अपने डाउनट्रेंड को बढ़ाया। इसने लगातार छठे सत्र के लिए लोअर लो फॉर्मेशन बनाना जारी रखा। इसकी वजह से आज 14 नवंबर को मामूली नुकसान के साथ 23,542 के 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (DEMA) से थोड़ा नीचे बंद हुआ। लंबे समय तक कमजोरी को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट्स ने कहा कि अगर यह आगामी सत्रों में 200 DEMA से तेजी से नीचे गिरता है तो इंडेक्स हेड एंड शोल्डर पैटर्न के अपने दूसरे टारगेट (23,200) के स्तर तक पहुंच सकता है। वहीं ऊपर की तरफ इसमें 23,800 पर तत्काल रेजिस्टेंस दिख सकता है।

शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद, निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर 23,676 पर पहुंच गया। लेकिन लंबे समय तक उस बढ़त को बरकरार रखने में नाकामयाब रहा। इंडेक्स ने सुबह में बाद के कारोबार में अपनी सारी बढ़त गंवा दी। उसके बाद बचे हुए सत्र के लिए सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। यह 26 अंक गिरकर 23,533 पर बंद हुआ। ये लेवल इसका 21 जून के बाद से सबसे कम क्लोजिंग लेवल है। इसने डेली चार्ट पर ग्रेवस्टोन डोजी-प्रकार का कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न मंदी की भावना को दर्शाता है।

अगले हफ्ते कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

LKP Securities के रूपक डे ने कहा, "इंडेक्स 'सेल ऑन राइज' ('sell on rise' ) का नजरिया अपनाने का संकेत दे रहा है। इस समय इंडेक्स एक प्रमुख ईएमए स्तर के करीब ओवरसोल्ड जोन में है। इसमें उछाल की संभावना है, लेकिन इसे बेचने के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें