निफ्टी ने नकारात्मक नोट पर हफ्ते की शुरुआत की। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान के बावजूद 20 फरवरी को लगातार दूसरे सत्र में निफ्टी में गिरावट आई। इंडेक्स एक हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ। दिसंबर और जनवरी के उच्च स्तर से डाउनवर्ड-स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ने के बाद निफ्टी ने आज डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाया। इंडेक्स आज 17,966 पर खुला। इसके बाद ये 18,004 तक चढ़ गया। लेकिन सुबह के कारोबार में निफ्टी ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी। दोपहर में ये 17,818 तक फिसल हुआ। बाजार के आखिर में इंडेक्स 100 अंकों की गिरावट के साथ 13 फरवरी के बाद से सबसे निचले स्तर 17,845 पर बंद हुआ।
