शुक्रवार को जून श्रृंखला के लिए एक शानदार शुरुआत देखने को मिली। आखिरकार निफ्टी लगभग दो हफ्ते के कंसोलिडेशन के बाद, 26 मई को एक प्रतिशत लाभ के साथ 18,500 के बहुप्रतीक्षित मजबूत रेजिस्टेंस के करीब बंद हुआ। सभी सेक्टर्स में तेजी के साथ उतार-चढ़ाव में भारी गिरावट से बाजार सेंटीमेंट्स को सपोर्ट मिला। इंडेक्स 18,368 पर ऊपर खुला। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया इसने अपनी ऊपर की यात्रा को 18,509 इंट्राडे तक बढ़ा दिया। बाजार के आखिर में यह 178 अंक बढ़कर 18,499.3 पर पहुंच गया। जो पिछले साल 14 दिसंबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
एक्सपर्ट्स ने कहा कि बुल्स की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए निफ्टी का अगला लक्ष्य 18,700 का होगा। जो कि दिसंबर महीने के मध्य में दिखा हुआ उच्च स्तर है। इसमें तत्काल सपोर्ट 18,400 अंक पर नजर आयेगा।
सोमवार 29 मई को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
इंडेक्स हफ्ते के लिए 1.6 प्रतिशत चढ़ गया। इसने वीकली स्केल पर एक लंबा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसने लगातार नौवें हफ्ते के लिए हायर हाई बनाए रखा है।
LKP Securities के सीनियर टेक्निकल रूपक डे ने कहा, "निफ्टी एक महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। जो मजबूत स्थिति का संकेत दे रहा है।"
उन्हें लगता है कि जब तक इंडेक्स 18,400 के सपोर्ट स्तर से ऊपर रहता है। तब तक इसमें रुझान के सकारात्मक बने रहने की उम्मीद है। ऊपर की तरफ इसमें 18,700 के स्तर पर एक रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।
सोमवार 29 मई को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी 44,000 अंक से ऊपर बंद हुआ। 16 मई को कंसोलिडेशन के बाद 337 अंक बढ़कर 44,018 हो गया। बैंक निफ्टी ने हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन बनाते हुए डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसके साथ ही इंडेक्स 9 ईएमए (43,793) से ऊपर पहुंच गया और 21 ईएमए (43,424) पर सपोर्ट लिया।
वीकली स्केल पर इसने एक लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक बुलिश पिन बार पैटर्न बनाया। इसमें निचले जोन्स में खरीदारी दिखाई दे रही थी। जिसकी वजह से इसमें 0.11 प्रतिशत की वृद्धि हुई। Motilal Oswal Financial Services के चंदन तापड़िया ने कहा "अब इसे 44,144 की ओर बढ़ने के लिए और फिर 44,500 तक चढ़ने के लिए 43,750 के स्तर से ऊपर टिकना होगा। जबकि इंडेक्स में गिरावट आने पर नीचे की ओर 43,600 पर और उसके बाद 43,500 के स्तर सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। "
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)