Technical View: कमजोर वैश्विक बाजारों, फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर्स में बिकवाली के कारण निफ्टी 50 इंडेक्स ने पांच दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया। ये 2 अगस्त को निचले स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार 2 अगस्त को इंडेक्स गैप-डाउन खुलाष इसके बाद ये 24,800 से नीचे चला गया। कल पूरे सत्र में समान स्तर के आसपास कारोबार करता रहा। हालांकि, अंतिम घंटे की बिकवाली ने इसे 24,700 से नीचे खींच लिया। लेकिन यह 293.20 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,717.70 पर बंद हुआ। इस हफ्ते के दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई।
निफ्टी पर कोल इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स और ओएनजीसी टॉप गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में हुई। फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर अन्य सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, ऊर्जा, पीएसयू बैंक, आईटी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 1-3 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये।
सोमवार 5 अगस्त को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जतिन गेडिया ने कहा, "निफ्टी आज गिरावट के साथ खुला और दिन के दौरान इसमें कमजोर प्राइस एक्शन देखने को मिला। यह 293 अंक नीचे बंद हुआ। डेली चार्ट पर, हम देख सकते हैं कि निफ्टी पिछले चार कारोबारी सत्रों के निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी एक ब्रेकआउट फेलियर दिखा क्योंकि इसमें बढ़त पर खरीदारी में कोई दिलचस्पी नहीं देखी गई।''
"हमें उम्मीद है कि निफ्टी 24,600 - 24,550 की ओर वापस नीचे जाएगा। जहां इसे 20-डे मूविंग एवरेज के रूप में सपोर्ट मिलेगा। यहां 38.2 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर भी है। निफ्टी यदि ऊपर की दिशा में चलता है तो इसमें ऊपर की ओर 24,820 - 24,850 पर तत्काल रेजिस्टेंस नजर आ रहा है।"
सोमवार 5 अगस्त को कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल
बैंक निफ्टी शुक्रवार को 400 अंक गिरकर 51,200 के नीचे खुला। ये दिन के निचले स्तर 51,087.85 पर बंद हुआ। हालांकि 250 अंक से अधिक की बढ़त के साथ 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,350.15 पर बंद हुआ।
जतिन गेडिया ने कहा "बैंक निफ्टी 40-डे मूविंग एवरेज (51318) के आसपास कंसोलिडेट हुआ। इसलिए निफ्टी की तुलना में इसमें गिरावट की तेजी कम थी। बैंक निफ्टी कमजोर प्रदर्शन कर रहा है और इसमें ऐसा प्रदर्शन जारी रह सकता है।"
गेडिया ने आगे कहा कि वीकली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने एक इनसाइड बार पैटर्न बनाया है। इसमें 52,550 - 50,440 अगले कुछ कारोबारी सत्रों में नजर रखने के लिए अहम लेवल हैं। एक रेंज ब्रेकआउट आगे के रुझान को तय करेगा। बैंक निफ्टी पर हमारा रेंजबाउंड आउटलुक को बना रहेगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)