Technical View: निफ्टी में 24000 के नीचे की गिरावट से आयेगी घबराहट, जानें 29 अक्टूबर को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

निफ्टी पर राय देते हुए LKP Securities के रूपक डे ने कहा यह पिछले दिन के निचले स्तर से ऊपर बना हुआ है। इसगे आगे जब तक यह 24,000 से ऊपर बना रहता है इसमें मजबूती देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि 24,000 से नीचे की निर्णायक गिरावट ही बाजार में घबराहट पैदा कर सकती है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 7:50 PM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी पर Motilal Oswal Financial के चंदन तापड़िया ने कहा जब तक बैंक निफ्टी 51,500 जोन से नीचे है, तब तक इसके 51,000 और फिर 50,500 के स्तर तक गिरने की आशंका है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Technical View : निफ्टी ने हफ्ते की अच्छी शुरुआत की। इसके साथ ही पांच दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। निफ्टी आज 28 अक्टूबर बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि यह कुल मिलाकर एक उतार-चढ़ाव भरा सत्र था। एक्सपर्ट्स के अनुसार जब तक कि यह 24,000 अंक का बचाव करता है इसमें ऊपर की ओर 24,500 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। जबकि 24,000 से नीचे जाने पर इसमें तीव्र बिकवाली का दबाव दिख सकता है। शुरुआती आधे घंटे की वोलैटिलिटी के बाद, निफ्टी ने मजबूती हासिल की। इसके बाद ये 24,493 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इंडेक्स 158 अंक ऊपर 24,339 पर बंद हुआ। इंडेक्स ने डेली टाइम फ्रेम पर अपर एंड लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये पैटर्न वोलैटिलिटी का संकेत दे रहा है।

    कल 29 अक्टूबर को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

    LKP Securities के रूपक डे ने कहा, "डाउनसाइड में यह पिछले दिन के निचले स्तर से ऊपर बना हुआ है। इसका यहां रहना खरीदारी में मजबूती का संकेत देता है। इसगे आगे जब तक यह 24,000 से ऊपर बना रहता है इसमें मजबूती बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि 24,000 से नीचे की निर्णायक गिरावट ही बाजार में घबराहट पैदा कर सकती है।"


    उनका मानना ​​है कि ऊपर की ओर 24,500 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। इस स्तर से ऊपर एक निर्णायक कदम निफ्टी में तेजी ला सकता है।

    मंथील ऑप्शन डेटा ने यह भी संकेत दिया कि इंडेक्स को 24,500 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसमें 24,000 पर सपोर्ट होगा। इसके बाद 23,500 का लेवल अहम होगा।

    मंगलवार 29 अक्टूबर को मार्केट खुलने के बाद ये 6 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

    कल 29 अक्टूबर को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

    आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK) के तिमाही नतीजों के बाद बैंक निफ्टी ने भी भारी गिरावट के बाद रिबाउंड किया। इसके बाद इंडेक्स 472 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 51,259 पर पहुंच गया। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये दर्शाता है कि उच्च स्तर पर मोमेंटम गायब है।

    Motilal Oswal Financial के चंदन तापड़िया ने कहा, "अब, जब तक बैंक निफ्टी 51,500 जोन से नीचे है, तब तक इसमें 51,000 और फिर 50,500 के स्तर तक कमजोरी देखी जा सकती है। जबकि ऊपर की ओर इसमें 51,500 और फिर 51,750 के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।"

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।