Get App

Technical View: निफ्टी के 24,500 से नीचे जाने पर बढ़ेगा बिकवाली का दबाव, जानें बैंक निफ्टी पर कौन से लेवल्स हैं अहम

निफ्टी पर राय देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि इंडेक्स के 24,500 के स्तर को तोड़ने के बाद ही नई बिकवाली संभव है। इसके नीचे जाने पर निफ्टी 24,350-24,300 तक लुढ़क सकता है। दूसरी ओर 24,620 से ऊपर जाने पर सेंटीमेंट बदल सकता है और बाजार 24,700 तक वापस उछल सकता है। इसके आगे और तेजी आ सकती है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 5:56 PM
Technical View: निफ्टी के 24,500 से नीचे जाने पर बढ़ेगा बिकवाली का दबाव, जानें बैंक निफ्टी पर कौन से लेवल्स हैं अहम
बैंक निफ्टी पर मोतीलाल ओसवाल के चंदन तापड़िया ने कहा कि बैंक निफ्टी को 53,650 और फिर 54,000 के स्तर तक चढ़ने के लिए 53,000 के जोन के ऊपर टिकना होगा

Technical View: गुरूवार 12 दिसंबर को उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। लेकिन वैश्विक और घरेलू दोनों मोर्चों पर ट्रिगर की कमी के कारण यह वोलैटाइल रहा। इंडेक्स लगातार पांचवें सत्र में एक दायरे में कारोबार करता नजर आया। इंडेक्स अभी भी 24,500-24,700 के दायरे में नजर आ रहा है। यदि इंडेक्स नीचे की ओर 24,500 को तोड़ता है, तो 24,350 पर तत्काल सपोर्ट स्तर है। उसके बाद 24,200 पर सपोर्ट है। वहीं ऊपर की तरफ 24,700 से ऊपर जाने पर इंडेक्स 24,900-25,000 जोन की ओर बढ़ सकता है।

निफ्टी अधिकांश सत्र में निचले स्तर पर कारोबार करता रहा। ये 93 अंक गिरकर 24,549 पर आ गया। इससे डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। ये पैटर्न उच्च स्तर पर बिकवाली के दबाव का संकेत देता है। हालांकि इंडेक्स अभी भी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है।

कल 13 दिसंबर को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान के अनुसार, इंट्राडे बाजार का स्ट्रक्चर कमजोर है। लेकिन 24,500 के स्तर को तोड़ने के बाद ही नई बिकवाली संभव है। उसके नीचे जाने पर निफ्टी 24,350-24,300 तक फिसल सकता है। दूसरी ओर चौहान ने कहा कि 24,620 से ऊपर जाने पर सेंटीमेंट बदल सकता है और बाजार 24,700 तक वापस उछल सकता है। इसके आगे और तेजी आ सकती है, जिससे इंडेक्स संभावित रूप से 24,775 तक बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें