Get App

टेक्नो पेंट्स ने सचिन तेंदुलकर को बनाया ब्रांड एंबेसडर, IPO से जुटाएगी ₹500 करोड़

पेंट और केमिकल्स सेक्टर की कंपनी टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स (Techno Paints and Chemicals) ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने शनिवार, 10 जनवरी को यह जानकारी दी। सचिन तेंदुलकर को तीन साल की अवधि के लिए ब्रांड से जोड़ा गया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 9:17 PM
टेक्नो पेंट्स ने सचिन तेंदुलकर को बनाया ब्रांड एंबेसडर, IPO से जुटाएगी ₹500 करोड़
Techno Paints अगले वित्त वर्ष में करीब ₹500 करोड़ का आईपीओ (IPO) लाने की योजना बना रही है

पेंट और केमिकल्स सेक्टर की कंपनी टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स (Techno Paints and Chemicals) ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने शनिवार, 10 जनवरी को यह जानकारी दी। सचिन तेंदुलकर को तीन साल की अवधि के लिए ब्रांड से जोड़ा गया है, जिससे कंपनी को देशभर में अपने विस्तार और ब्रांड पहचान को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कंपनी सूत्रों के मुताबिक, टेक्नो पेंट्स अगले वित्त वर्ष में करीब ₹500 करोड़ का आईपीओ (IPO) लाने की योजना बना रही है। ऐसे समय में सचिन तेंदुलकर जैसे ग्लोबल पहचान वाले चेहरे को ब्रांड से जोड़ना कंपनी की विस्तार और फंड जुटाने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ‘मास्टर ब्लास्टर’ के साथ साझेदारी से टेक्नो पेंट्स की राष्ट्रीय मौजूदगी को और मजबूती मिलेगी। टेक्नो पेंट्स एंड केमिकल्स के चेयरमैन अकुरी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, “हम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों में से एक और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस साल हम विस्तार और आईपीओ जैसे बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं और इसके लिए सचिन से बेहतर ब्रांड एंबेसडर और ग्रोथ पार्टनर कोई नहीं हो सकता।”

बता दें कि इससे पहले 2023 में, कंपनी ने फिल्म अभिनेता महेश बाबू को दो सालों के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। अब सचिन तेंदुलकर की एंट्री के साथ कंपनी अपने मार्केटिंग और ब्रांडिंग प्रयासों को नए स्तर पर ले जाना चाहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें