टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स की 14 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्टिंग दमदार रही। शेयर ने BSE पर 34.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 285 रुपये और NSE पर 34 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 284 रुपये पर शुरुआत की। कंपनी का 251.88 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू आया था। IPO प्राइस 212 रुपये प्रति शेयर था। बाद में शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 9.18 प्रतिशत और NSE पर 9.56 प्रतिशत बढ़त के साथ 311.15 रुपये पर सेटल हुआ।
