LEAP India IPO Listing: शेयर की धीमी मगर अच्छी शुरुआत, 4% प्रीमियम पर लिस्ट

LEAP India IPO Listing: लीप इंडिया ई-कॉमर्स, FMCG, ऑटोमोटिव, फूड एंड बेवरेजेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे उद्योगों के लिए इक्विपमेंट पूलिंग, वापसी योग्य पैकेजिंग, इनवेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और मरम्मत व रखरखाव जैसी सर्विसेज देती है

अपडेटेड Aug 14, 2026 पर 11:12 AM
IPO प्राइस 159 प्रति इक्विटी शेयर था।

सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एसेट पूलिंग कंपनी लीप इंडिया की 14 अगस्त को शेयर बाजार में शुरुआत ठीकठाक रही। IPo निवेशकों को मुनाफा तो हुआ लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। BSE पर शेयर 4.4 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 166 रुपये रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस 159 प्रति इक्विटी शेयर था। कंपनी का पब्लिक इश्यू ₹2,480 करोड़ का था।

इसमें ₹480 करोड़ के 3.02 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही ₹2,000 करोड़ के 12.58 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। OFS के तहत प्रमोटर एंटिटीज Vertical Holdings II और KIA EBT Scheme 3 ने क्रमशः ₹1,998.62 करोड़ और ₹1.37 करोड़ के शेयरों को बिक्री के लिए रखा।

लीप इंडिया ई-कॉमर्स, FMCG, ऑटोमोटिव, फूड एंड बेवरेजेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे उद्योगों के लिए इक्विपमेंट पूलिंग, वापसी योग्य पैकेजिंग, इनवेंट्री मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन और मरम्मत व रखरखाव जैसी सर्विसेज देती है। कंपनी के प्रमोटर ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म KKR और सुनु मैथ्यू हैं। KKR के पास Vertical Holdings II के जरिए 73.78 प्रतिशत और सुनु मैथ्यू के पास 21.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


IPO 8.82 गुना भरकर बंद 

LEAP India का IPO 8.82 गुना भरकर बंद हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 17.73 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 13.31 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.81 गुना सब्सक्राइब हुआ। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 11.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Stock Market Fall: सेंसेक्स 357 अंक तक फिसला, निवेशकों के ₹2.32 लाख करोड़ साफ

LEAP India की वित्तीय सेहत

कंपनी नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए करेगी। लीप इंडिया पर जून 2026 तक कुल बकाया कर्ज ₹1,023.2 करोड़ था। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 66 प्रतिशत बढ़कर ₹62.3 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹37.6 करोड़ था। रेवेन्यू 56.4 प्रतिशत बढ़कर ₹729.5 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹466.5 करोड़ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।