Teerth Gopicon IPO Listing: ढहते मार्केट में भी अपर सर्किट, 12% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और चढ़े शेयर

Teerth Gopicon IPO Listing: भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट इजराइल-ईरान के बीच जारी विवाद के चलते झुलसे पड़े हैं। वहीं तीर्थ गोपिकॉन के शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर पहुंच गए। आईपीओ के तहत सिर्फ शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 10:46 AM
Teerth Gopicon IPO Listing: तीर्थ गोपिकॉन का ₹44.40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8-10 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Teerth Gopicon IPO Listing: इजराइल-ईरान के जंगी माहौल में भी मध्य प्रदेश में सड़क, सीवेज बनाने वाली और वाटर सप्लाई कंपनी तीर्थ गोपिकॉन (Teerth Gopicon) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 75 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 111 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 125.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 12.61 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Teerth Gopicon Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 131.25 रुपये (Teerth Gopicon Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 18.24 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Teerth Gopicon IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    तीर्थ गोपिकॉन का ₹44.40 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 8-10 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 75.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 44.33 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 39,99,600 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Teerth Gopicon के बारे में

    वर्ष 2019 में बनी तीर्थ गोपिकॉन मध्य प्रदेश में रोड कंस्ट्रक्शन, सीवरेज और वाटर सप्लाई के बिजनेस में है। इंदौर शहर में सबकॉन्ट्रैक्टर के तौर पर इसने एक रेजिडेंशियल टावर बनाया है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 46.45 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में घटकर 15.27 लाख रुपये पर आ गया। वित्त वर्ष 2023 में स्थिति तेजी से सुधरी और इसे 1.79 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो 10 महीने में इसे 7.84 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हो चुका है।

    DCG Cables & Wires IPO Listing: 10% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद लोअर सर्किट, इजराइल-ईरान की टेंशन में तगड़ा शॉक

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।